Search

 
 
 

Kiriburu : मंईयां सम्मान योजना का लाभ उठायें महिलाएं - लक्ष्मी सुरेन

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : हेमंत सोरेन सरकार की मंईयां सम्मान योजना का जायजा लेने जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन जगन्नाथपुर विधानसभा के गुमुरिया पंचायत भवन पहुंची. वहां प्रशासन की ओर से इस योजना का आवेदन जमा लेने के लिए कैंप लगाया गया है. दूर-दराज से इस योजना में अपना पंजीकरण कराने आई महिलाओं ने सुरेन से पंजीकरण न होने की शिकायत की. उन्होंने कहा कि सर्वर डाउन हो गया है. जब तक आपका डॉक्यूमेंट अपलोड नहीं हो जाता है, आप लोग लगातार प्रयास करें. वहां से लक्ष्मी सोरेन गुमुरिया स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची. वहां विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया जा रहा था. इसे भी पढ़ें : Gudabanda">https://lagatar.in/gudabanda-mla-sameer-kumar-mohanty-inspected-the-hospital/">Gudabanda

: विधायक समीर कुमार मोहंती ने अस्पताल का किया निरीक्षण
प्रबंधन समिति के सदस्यों ने लक्ष्मी सुरेन से स्कूल बिल्डिंग तथा शिक्षक की बहाली की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस स्कूल में मात्र तीन कमरे हैं. बच्चों को बरामदा में बैठना पड़ता है. शिक्षक भी दो हैं. सुरेन ने कहा कि संबंधित पदाधिकारी से बात कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा. मौके पर सेलाय पूर्ति, किशोर दोराईबुरू, पंचायत समिति सदस्य सुभाष लागुरी, युवराज लागुरी, विष्णु पूर्ति, नाजीर मुंडा, सरीता करुवा, पवित्रा सूंडी, सुनिता हेंब्रम, ज्योति सिंकू, रिना बोबोंगा, पार्वती लागुरी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही