Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : क्रिकेट प्रतियोगिता में वूमेन स्टार, हंटर, बराईबुरु व सुपर किंग्स ने अपने मैच जीते

Kiriburu (Shailesh Singh) : लूजर्स क्लब, मेघाहातुबुरु-किरीबुरु प्लेयर्स ग्रूप एवं सेल की मेघाहातुबुरु प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में फ्लड लाइट लोकल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. 24 मई की रात खेले गये पहले मुकाबले में सुपर गर्ल्स ने वूमेन स्टार को 9 विकेट से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुये वूमेन स्टार ने 10 ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 35 रन बनाया. लक्ष्य का पीछा करते हुये सुपर गर्ल्स ने एक विकेट खोकर जीत प्राप्त कर लिया. विजेता टीम के खिलाड़ी हर्षप्रीत ने 12 रन एवं रोजलीन ने 11 रन बनाया. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-mla-inaugurated-distribution-of-golden-paddy-seeds-in-lampas/">घाटशिला

: लैंपस में स्वर्ण धान बीज वितरण का विधायक ने किया उद्घाटन

चौथे मैच में हंटर ने हिल्टॉप एकादश को छह रनों से किया पराजित 

पुरुषों के दूसरे मुकाबले में सुपर किंग्स ने केसीसी को 10 विकेट से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुये केसीसी ने 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 53 रन बनाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर किंग्स ने 7.1 ओवर में हीं बिना कोई विकेट खोये जीत दर्ज कर लिया. इसमें एवरेस्ट का 23 गेंद में 40 रन का योगदान था. तीसरे मैच में बराईबुरु एकादश ने वॉलिबॉल वारियर्स को 17 रनों से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुये बराईबुरु ने 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 62 रन बनाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉलिबॉल वारियर्स 45 रन हीं बना सकी. चौथे मैच में हंटर ने हिल्टॉप एकादश को 6 रनों से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुये हंटर ने 87 रन बनाये. जबाबी पारी खेलते हुये हिल्टॉप ने 81 रन हीं बनाया सकी. इस दौरान सचिव प्रभात मिंज, अध्यक्ष राहुल कुमार सेन, कन्वेनर कुलदीप सिंह, कोषाध्यक्ष बीरबल गुड़िया, टीम लीडर राजू, जगजीत सिंह गिल, आलम अंसारी, अरविन्द लाल, नागेश झा, फैज अहमद, शशीकांत झा, सहनाज, राज नारायण शर्मा, विजय कुमार, शैलेश बारी, प्रवीण केरकेट्टा, संजू हेस्सा आदि लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :बिरनी">https://lagatar.in/birni-a-herd-of-elephants-damaged-two-houses-also-destroyed-grain/">बिरनी

: हाथियों के झुंड ने दो घर को किया क्षतिग्रस्त, अनाज भी किया चट
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही