Search

 
 
 

Kiriburu : गुवा में महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाल दोषियों को फांसी देने की मांग की

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में गुवा बाजार एवं कल्याण नगर की महिलाओं ने शनिवार की देर शाम कैंडल मार्च निकाला. कैंडल मार्च में विभिन्न एसएचजी समूहों की महिलाओं एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुईं. कैंडल मार्च गुवा बाजार स्थित रामनगर से निकलकर रेलवे मार्केट, कच्छीधौड़ा, कल्याण नगर, उसके बाद विवेक नगर पहुंचकर दुर्गा मंडप में समाप्त हुआ. महिलाओं ने इस घटना में शामिल आरोपियों को विशेष स्पीडी ट्रायल कर फांसी देने तथा सभी महिलाओं को हर क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग की. इस दौरान जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, पश्चिम पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी ममता देवी, गीता देवी, अनुराधा राव, संजू कर्मकार, अलका देवी, वंदना देवी, लता कर्मकार, राहिल पूर्ति सहित काफी संख्यां में महिलाएं मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-enrollment-process-started-in-tulsi-public-school-in-roladih/">Chaibasa

: रोलाडीह में तुलसी पब्लिक स्कूल में नामांकन प्रक्रिया शुरू
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही