Search

 
 
 

Kiriburu : नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : गुवा के रामनगर स्थित दुर्गा मंडप में नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना महिलाओं ने की. पूजा अर्चना के दौरान महिलाओं ने सुख-समृद्धि के लिए मन्नतें मांगी. दुर्गा पूजा मंदिर कमेटी द्वारा महाअष्टमी व महानवमी पर महाभोग प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा. वहीं रामनगर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन बुधवार को महासप्तमी पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व पूर्व सांसद गीता कोड़ा संध्या सात बजे करेंगे. गुवा के सभी दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरा और अग्निशामक उपकरण लगाये गये हैं. मां दुर्गा देवी के पट मंगलवार को संधि पूजा के उपरांत खुलेंगे. गुवा प्रशासन द्वारा भी गुवा के सभी दुर्गा पूजा पंडाल पर पुलिस बल तैनात कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-shri-shri-ram-mandir-new-youth-durga-puja-committee-is-celebrating-the-golden-jubilee-year/">Adityapur

: स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है श्रीश्री राम मंदिर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही