Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु महिला क्रिकेट : वूमेन एकादश ने अनबिटेबल वूमेन एकादश को हराया

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : सेल की मेघाहातुबुरु खेल मैदान में द लूजर्स क्लब द्वारा आयोजित पांचवां फ्लड लाइट नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन वूमेन एकादश किरीबुरु बनाम अनबिटेबल वूमेन एकादश मेघाहातुबुरु के बीच खेला गया. पहले मुकाबले में अनबिटेबल वूमेन एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 10 ओवर में छह विकेट खो कर 71 रन बनाया. पुष्पा ने सर्वाधिक 13 रन बनाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी वूमेन एकादश किरीबुरु ने एक विकेट गवां कर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. विजेता टीम की ओर से उर्वशी एंव रोजलिना ने 24-24 रन का योगदान दिया. महिला क्रिकेट मैच का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि महिला समिति की अध्यक्ष स्टेला सेलबम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. उन्होंने कहा कि महिलाएं घर का कामकाज, चौका-बर्तन छोड़ अब मैदान में पूरे उत्साह व जोश के साथ उतर रही है जो हर्ष की बात है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-poddar-vashya-samaj-celebrated-holi-meeting-with-pomp/">चाईबासा

: पोद्दार वैश्य समाज ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
उन्होंने कहा कि शहर की महिलाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है. सिर्फ महिला दिवस के अवसर पर हीं नहीं बल्कि समय-समय पर महिलाओं के बीच विभिन्न प्रकार के आउट डोर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया जायेगा. इस प्रतियोगिता में झारखण्ड-उड़ीसा की 18 पुरुष एंव 6 महिला टीमें भाग ले रही है. कार्यक्रम में महाप्रबंधक योगेश राम, महाप्रबंधक संजय बनर्जी, मुखिया पार्वती किडो़, सुमन मुंडू, प्रभात मिंज, सबिता दयानन्द, कुलदीप सिंह, राजू, चुन्ने, आलम अंसारी, विक्की सिंह, कुमार धीरेन्द्र, बीरबल गुड़िया, जगजीत सिंह गील, बंटी, विजय गुप्ता, राजनारायण शर्मा, दीपक, कमल, राहुल, सोनु, विश्वकर्मा आदि सैकड़ों मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही