Search

 
 
 

किरीबुरू : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अधिशासी महिला समिति और स्पोर्ट्स कमेटी मेघाहातुबुरु की ओर से तीन दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. इसका शुभारंभ गुरुवार की शाम महिला समिति की अध्यक्ष स्टेला सेलबम एवं मेघाहातुबुरु के सीजीएम आरपी सेलबम ने संयुक्त रुप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. महिला समिति की अध्यक्ष स्टेला सेलबम ने कहा कि क्लब की ज्यादातर महिलाएं पति व बच्चों की सेवा व घरेलू कार्य में ही अपना सारा समय बर्बाद कर देती हैं. ऐसी महिलाओं को घर से बाहर निकाल कर स्पोर्ट्स की तरफ अग्रसर कराना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है ताकि वह शारीरिक व मानसिक रुप से फीट रहें. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-students-anger-erupted-against-60-40-planning-policy-public-protest-rally/">चाईबासा

: 60/40 नियोजन नीति के विरोध में विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा, निकाली जनाक्रोश रैली

विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

इस प्रतियोगिता में इनडोर व आउट डोर खेलों में बैडमिंटन डबल्स एवं सिंगल, कैरम, टेबल टेनिस, चेस, लूडो, कैंडल लाईटिंग, 100 मीटर दौड़, स्पून-मार्बल रेस, सेंटरिंग द बॉल, थ्रो बॉल, म्यूजिकल कार्ड आदि प्रतियोगिता शामिल है. मेघा क्लब प्रांगण में सभी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. मौके पर महाप्रबंधक भी के सुमन, महाप्रबंधक के बी थापा, अजीत कुमार, राम बाबू डोराडला, एनके विश्वास, अभिजीत कुमार सिंह, मोहन कुमार, मृत्युंजय कुमार, अवधेश कुमार, अजीत कुमार, संदीप भारद्वाज, सुनीता थापा, पुष्पा सुमन, नीलम वर्मा, वंदना, सीमा रेखा परीडा, मोनिका शर्मा आदि दर्जनों मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही