Search

 
 
 

किरीबुरू : महिला टी-10 फ्लड लाइट नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता 10 अप्रैल से

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन के तत्वावधान में 10 अप्रैल से 13 अप्रैल तक 4 दिवसीय फ्लड लाइट महिला टी-10 नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता मेघाहातुबुरु खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में अधिकतम 8 स्थानीय महिला टीमों को शामिल किया जाएगा. प्रतियोगिता में प्रवेश हेतु कोई शुल्क नहीं ली जाएगी. यह प्रतियोगिता महिलाओं को क्रिकेट व अन्य खेल के क्षेत्र में विकास हेतु आयोजित किया जा रहा है. [caption id="attachment_600755" align="aligncenter" width="800"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Kiriburu-Womens-t-10-1.jpg"

alt="" width="800" height="1022" /> मेघाहातुबुरु प्रबंधन द्वारा जारी मैच संबंधित जानकारी.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-investigation-team-reached-co-operative-college-two-sides-of-student-leaders-kicked-and-punched/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव कॉलेज पहुंची जांच टीम, छात्र नेताओं के दो पक्षों में चले लात-घूंसे

आईसीसी की नियमों के तहत आयोजित होगी प्रतियोगिता

इस बाबत आयोजन कमिटी के सदस्य कुलदीप सिंह ने बताया कि आईसीसी की नियमों के तहत आयोजित होगी प्रतियोगिता. प्रत्येक टीम में 11-11 खिलाड़ी के अलावे एक-एक अतिरिक्त खिलाड़ी होंगे. प्रत्येक दिन शाम 6 बजे से प्रतियोगिता प्रारम्भ होगी. 10 ओवर के इस मैच में एक गेंदबाज अधिकतम दो ओवर डाल सकेगा. टीमों को अपनी जर्सी में आना होगा. मैच टाई होने पर सुपर ओवर का इस्तेमाल किया जाएगा. वर्षा होने अथवा बिजली लंबे समय तक कट जाने की वजह से अगर मैच बाधित हुआ तो कमिटी का निर्णय अंतिम होगा. 8 अप्रैल तक इच्छुक टीम अपना रजिस्ट्रेशन कमिटी के पदाधिकारियों पास करा सकते हैं. रजिस्ट्रेशन कराने हेतु कुलदीप सिंह (7294878900) एवं बीरबल गुड़िया (8521718143) पर सम्पर्क कर सकती हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही