Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : आंदोलन स्थल पर मजदूर की तबीयत बिगड़ी, मौत

Kiriburu (Shailesh Singh) : मृत ठेका मजदूर मार्शल पूर्ति को मुआवजा हेतु मेघाहातुबुरु प्रबंधन के खिलाफ जेनरल ऑफिस के सामने आंदोलन करने वाले एक और ठेका मजदूर जीवन सोय (40 वर्ष) की मौत हो गई. आंदोलन के दौरान ठेका मजदूर जीवन सोय घटना स्थल पर गिरकर बेहोश हो गया. घटनास्थल से मजदूरों ने जीवन सोय को तत्काल सेल अस्पताल पहुंचा जहां चिकित्सकों ने जांच के पश्चात मृत घोषित कर दिया. मृतक जीवन भी सागवानबेड़ा गांव का हीं रहने वाला था. दो दिनों के अंदर एक हीं अंदाज में दो ठेका मजदूरों की मौत से सेल प्रबंधन समेत सभी सेलकर्मी व ठेका मजदूर मर्माहत हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-40-year-old-imambara-shifted-from-shastri-nagar/">जमशेदपुर

: शास्त्रीनगर से 40 साल पुराने इमामबाड़े को किया गया शिफ्ट

मौत की वजह पोस्टमार्टम से ही पता चलेगा

मृतक की पत्नी ने बताया की जीवन सोय जेनरल ऑफिस आंदोलन कर रहे मजदूरों में शामिल था. तभी लगभग शाम साढे़ पांच बजे वह अचानक गिरकर बेहोश हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया जहां में डॉक्टर जांच के पश्चात मृत घोषित कर दिया. सेल की किरीबुरू अस्पताल के सीएमओ डॉ. एम. कुमार ने बताया की जीवन की मौत अस्पताल लाने से पूर्व ही हो गई थी. यहां हमने जांच में मृत पाया. इसकी मौत किस वजह से हुई यह तो पोस्टमार्टम से हीं पता चल सकता है. उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से गर्मी काफी तेज पड़ रही है. मार्शल की मौत की वजह उच्च रक्तचाप बताया जा रहा है. जबकि संभावना जताई जा रही है कि जीवन की मौत हृदय गति रुकने से हुई है. पुलिस मामले की जांच में लगी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही