Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : बारिश से बचने के लिए कार्यकर्ताओं ने कुर्सी सिर पर उठाया

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का जगन्नाथपुर विधानसभा स्थित कोटगढ़ मैदान में 23 सितम्बर की दोपहर 3 बजे से आयोजित कार्यक्रम से पूर्व भारी बारिश शुरू हो गई. इस वजह से कार्यक्रम स्थल से प्रायः कार्यकर्ता भाग खडे़ हुये. कुछ कार्यकर्ता पंडाल में नजर भी आये तो वे पंडाल में मौजूद कुर्सियों को सिर पर उठा रखे थे, ताकि भींगने से खुद को बचा सकें. कार्यक्रम में जिला कमिटी द्वारा घोर अव्यवस्था का आलम देखा गया. हालांकि क्षेत्र में भारी वर्षा का पहले से अलर्ट था. इसके बावजूद भाजपा जिला कमिटी ने सिर्फ मुख्य मंच के पर ही वर्षा से बचाव हेतु प्लास्टिक एवं तिरपाल डाला था. दर्शकों के बैठने वाले पंडाल में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई थी. कार्यकर्ताओं को बैठने हेतु पंडाल में 5 हजार कुर्सियों की व्यवस्था थी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Kiriburu-Marandi-Barish-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-one-caught-pickpocketing-in-bjps-sankalp-yatra/">चक्रधरपुर

: भाजपा के संकल्प यात्रा में पॉकेटमारी करते एक धराया
कुर्सियों से काफी अधिक भीड़ कार्यक्रम स्थल पर हुई, लेकिन बाबूलाल मरांडी का कार्यक्रम प्रारम्भ होने से पूर्व आयी भारी वर्षा के कारण प्रायः लोग भागने लगे. कार्यक्रम स्थल पर भाजपा नेता मंगल सिंह गिलुवा, बिपिन पूर्ति, गोविन्द पाठक, साव पूर्ति, शंभू हाजरा, मधुसुदन तुबीड, संजीव राय आदि नेता निरंतर मंच से बाबूलाल मरांडी के आने की जानकारी देते रहे. कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की बेहतर व्यवस्था की गई थी. कार्यकर्ता भोजन कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. उसके बाद भारी वर्षा प्रारम्भ हो गई.  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही