Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : आरटीसी सभागार में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के मद्देनजर कार्यशाला आयोजित

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरु लौह अयस्क खादान प्रबंधन के हिल्टॉप स्थित आरटीसी सभागार में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के मद्देनजर सोमवार को एक कार्यशाला का आयोजन हुआ. कार्यशला का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि किरीबुरु के महाप्रबंधक एसएस साहा ने किया. भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय द्वारा सेल प्रबंधन को अमृत महोत्सव के मद्देनजर कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्देश जारी किया गया है. इसी के तहत सेल अपने-अपने खादान क्षेत्रों में आइकोनिक विक के तहत 4 जुलाई से 10 जुलाई तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है. किरीबुरु खादान में भी महोत्सव आयोजित किया जा रहा है. आज आरटीसी सभागार में आयोजित कार्यशाला के दौरान स्टील की खपत को कैसे बढा़या जाये इस पर विशेष चर्चा हुई. इसके अलावे अलग-अलग दिन सेमिनार, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, काव्य लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : नोआमुंडी">https://lagatar.in/noamundi-while-planting-saplings-in-jojogutu-village-the-worker-was-bitten-by-a-snake-hospitalized/">नोआमुंडी

: जोजोगुटू गांव में पौधा लगाने के दौरान मजदूर को सांप ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
किरीबुरु खादान के वरिष्ठ प्रबंधक रमेश कुमार सिन्हा ने बताया कि आगामी 10 जुलाई को किरीबुरु स्थित अम्बेडकर चौक प्रांगण से वॉक एंड रन का आयोजन कर कार्यक्रम का समापन किया जायेगा. आज के कार्यशाला में नोवामुंडी प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा, महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, सीएमओ डॉ. एम कुमार, महाप्रबंधक के बी थापा, उप महाप्रबंधक रथिन विश्वास, अजय कुमार, मुखिया मंगल सिंह गिलुवा, मुखिया पार्वती किड़ो, मुखिया लिपि मुंडा, मुखिया प्रफुल्लीत ग्लोरिया तोपनो आदि के अलावे सभी विभागों के एचओडी, सीमावर्ती झारखण्ड-ओडिशा क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि व तमाम यूनियनों के प्रतिनिधि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही