Search

 
 
 

किरीबुरू : छोटानागरा धर्मरगुटू स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में मनाया गया विश्व स्तनपान दिवस

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : छोटानागरा पंचायत अन्तर्गत धर्मरगुटू स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र की सहिया का चयन सीडीपीओ की मौजूदगी में किया गया. शुक्रवार को आयोजित उक्त कार्यक्रम में मुखिया मुन्नी गुड़िया, मुंडा बिनोद बारीक, मुंडा कानुराम देवगम मौजूद रही. सर्वसम्मति से आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविका के रूप में सुकमती माझी को चुना गया. मुखिया ने बताया कि सुकमती माझी शिक्षित व मैट्रिक पास महिला है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-due-to-damage-to-the-culvert-near-chhotanagra-hatnaburu-dozens-of-villages-lost-contact-with-the-headquarters/">किरीबुरू

: छोटानागरा हतनाबुरू के समीप पुलिया क्षतिग्रस्त होने से दर्जनों गांव का संपर्क मुख्यालय से टूटा
पिछले दो वर्षों से यह आंगनबाड़ी केन्द्र बिना सहिया के संचालित हो रहा था. इससे अनेक प्रकार की परेशानी हो रही थी. इधर, आंगनबाड़ी केंद्र में विश्व स्तनपान दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस दौरान एक गर्भवती महिला लीजा दास की गोद भराई की रस्म-अदायगी हुई. इसे सीडीपीओ व मुखिया द्वारा पूरा किया गया. वैसे इस गांव के अलावे सारंडा स्थित राजाबेड़ा, हतनाबुरु आदि गांवों में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्रों की सेविका अथवा साहियाओं के खाली पदों को भी भरने का कार्य किया जा रहा है. इस दौरान सेविका चंपा गोप, मोहन हंसदा आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही