Search

किरीबुरू : जगन्नाथपुर के विभिन्न पंचायत में विश्व बाल श्रम रोकथाम दिवस मनाया गया

Kiriburu (Shailesh Singh) : जगन्नाथपुर के 15 पंचायत के 14  टोला और एक गांव में विश्व बाल श्रम रोकथाम दिवस शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत संस्था एस्पायर के तत्वावधान में सामुदायिक सहयोग के साथ मनाया गया. एस्पायर ने विश्व बाल श्रममुक्त दिवस पर सोमवार को प्रखंड के कई टोला को बाल श्रममुक्त टोला बनाने को लेकर भी सामुदायिक भागीदारी व रणनीतियों के बारे जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-thieves-clean-hands-in-two-duplex-of-mango-sahara-city-police-engaged-in-investigation/">जमशेदपुर

: मानगो सहारा सिटी के दो डुप्लेक्स में चोरों ने किया हाथ साफ, जांच में जुटी पुलिस

बच्चों को स्कूली शिक्षा से जोड़े - प्रभात रंजन

जगन्नाथपुर कलस्टर के मोंगरा पंचायत के महातीसाई में आयोजित विश्व बाल श्रम दिवस सह बाल श्रममुक्त क्षेत्र समाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम में अतिथि के रुप में जगन्नाथपुर थाने के नये थाना प्रभारी राकेश रंजन सिंह व जगन्नाथपुर बाल मित्र थाना प्रभारी कुमार प्रभात रंजन शामिल हुए. थाना प्रभारी राकेश रंजन सिंह ने कहा कि बाल श्रम करवाना कानून अपराध है. इसके  रोकथाम के लिए कानून भी बने है. लोग अपने बच्चों को नियमित स्कूली शिक्षा से जोड़े. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mediation-workshop-organized-in-justice-sadan-all-panchayat-heads-participated/">जमशेदपुर

: न्याय सदन में मध्यस्थता पर कार्यशाला आयोजित, सभी पंचायत के मुखिया हुए शामिल

ये लोग थे उपस्थित

इस अवसर पर एस्पायर के सहायक जिला समन्वयक वेंकटेस रमन, प्रखंड समन्वयक मानस रंजन चक्र, निकहत परवीन, मुंडा बलराम बोबोंगा, कैलाश दास, हरीश पुरती, मुखिया जयंती उरांव, विमल किशोर कोड़ा, स्मिता सिंकु, पंसस भुवनेश्व हेस्सा, बाल अधिकार सुरक्षा मंच अध्यक्ष कमलकिशोर केसरी, पीएलवी मदन किशोर निषाद, गोपाल पान, सेविका मेनका देवी, अंजली मीना सांगा, सुरभी पान, सहिया राखी देवी, शिक्षिका दुतिका लागुरी, वार्ड सदस्य  गांगी बोबोंगा, मुक्ता सिंकू, जयश्री सिंकू, आशा पान, मधुसूदन सिंकू, रमेश सिंकू, पूजा सिंहदेव, लक्ष्मी कुमारी, बबली सिंकू, राजश्री सिंकू, रतना सिंकू, सत्यवती गोप, बिशाल गोप सहित सैकड़ो ग्रामीण व बच्चे उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-villagers-angry-due-to-high-mast-light-failure-at-bansda-chowk/">बहरागोड़ा

: बांसदा चौक पर हाई मास्ट लाइट खराब होने से ग्रामीण नाराज
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp