Kiriburu (Shailesh Singh) : टाटा स्टील, नोवामुंडी में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया, ताकि तंबाकू तथा इसके उत्पादों के सेवन से संबंधित जोखिम और परिवार, समाज तथा पर्यावरण पर पड़ने वाले इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके. बुधवार को टाटा स्टील के जेनरल मैनेजर (ओएमक्यू) अतुल कुमार भटनागर ने एक जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली में स्कूली शिक्षकों, बच्चों, कर्मचारियों, डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों सहित 100 लोगों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-various-schemes-were-discussed-in-the-meeting-of-panchayat-samiti-member/">घाटशिला
: पंचायत समिति सदस्य की बैठक में विभिन्न योजनाओं पर हुई चर्चा
: 43 करोड़ की लागत से सड़कों का होगा चौड़ीकरण
: पंचायत समिति सदस्य की बैठक में विभिन्न योजनाओं पर हुई चर्चा
प्रत्येक व्यक्ति तम्बाकू से दूर रहकर बदलाव ला सकते हैं
इस अवसर पर एकत्रित लोगों को संबोधित करते हुए अतुल कुमार भटनागर ने कहा कि तंबाकू का सेवन उपयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है. इसलिए तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता अभियान जारी रखना महत्वपूर्ण है. भारत तंबाकू का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता देश है. इसलिए हमें लोगों को खपत कम करने की सलाह देनी चाहिए. यदि हम में से प्रत्येक व्यक्ति तम्बाकू से दूर करने का प्रयास करता है, तो हम सब मिलकर एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं. इसे भी पढ़ें : पोटका">https://lagatar.in/potka-roads-will-be-widened-at-a-cost-of-43-crores/">पोटका: 43 करोड़ की लागत से सड़कों का होगा चौड़ीकरण
Leave a Comment