Search

 
 
 

किरीबुरू : सारंडा में विश्व वाइल्डलाइफ फोटो ग्राफी प्रतियोगिता शुरू

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा वन प्रमंडल के तत्वावधान में विश्व वन्यजीव फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले लोग आगामी 12 अक्टूबर तक स्वयं द्वारा खिंची गई सारंडा जंगल की किसी भी वन्यप्राणियों की तीन बेहतर तस्वीर सारंडा वन प्रमंडल के ईमेल sarandaforest@gmail.com पर भेज सकते हैं. वन्य प्राणियों की तस्वीर किस स्थान पर एवं किस दिन तथा किस समय खिंची गई है, उसकी भी जानकारी देनी है. केवल वन्यजीवों की तस्वीरों पर विचार किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-sdo-met-the-family-of-the-gold-winner-of-the-archery-competition/">बोकारो

 : तीरंदाजी प्रतियोगिता के गोल्ड विजेता के परिजनों से मिले एसडीओ, किया सम्मानित

प्रतियोगिता में सभी वर्ग के छात्र-छात्राएं एवं आम जनता हो सकते हैं शामिल

प्राप्त तस्वीरों का चयन तस्वीर की असलियत, गुणवत्ता एवं तस्वीर के विषय पर आधारित होगा. इस प्रतियोगिता में सभी वर्ग के छात्र-छात्रायें एवं आम जनता शामिल हो सकते हैं. उक्त जानकारी सारंडा वन प्रमंडल के संलग्न पदाधिकारी सह आईएफएस प्रजेश कांत जेना ने लगातार न्यूज को देते हुए कहा कि ऐसे प्रतियोगिता से लोगों में वन्यप्राणियों के प्रति प्यार बढे़गा, उसका शिकार करने से लोग बचेंगे. जंगल की खूबसूरती वन्यप्राणियों से बढ़ती है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही