Search

 
 
 

किरीबुरु : गुवा स्टेशन कॉलोनी व अन्य स्थानों पर हुई माता काली की पूजा

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : गुवा स्टेशन कॉलोनी सहित अन्य जगहों पर दीपावली की रात माता काली की पूजा धूमधाम से रात 12 बजे संपन्न हुई. इस दौरान गुवा स्टेशन कॉलोनी में मां काली की विशाल मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गई. महिलाएं सुबह से लेकर पूजा संपन्न होने तक उपवास रह कर विधिवत पूजा की. इस दौरान करीब तीन हजार भक्तों की भीड़ लगी रही. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-girls-body-found-near-jamunia-bridge-suspicion-of-murder/">धनबाद

: जमुनिया पुल के पास युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Gua-Kali-Puja-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पूजा संपन्न होने के बाद बकरे की बलि दी गई. वहीं गुवा के विभिन्न दुर्गा मंडप में भी मां काली की पूजा-अर्चना की गई. गुवा पुलिस शांति व्यवस्था हेतु जगह-जगह गश्त लगाती रही. रविवार को स्टेशन कॉलोनी स्थित मां काली मंदिर में भोग वितरण करने का आयोजन रखा गया है. स्टेशन कॉलोनी स्थित मां काली मंदिर में ऐसी मान्यता है कि मां काली से श्रद्धापूर्वक जो भी मन्नतें मांगी जाती हैं वह पूरी हो जाती हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही