Kiriburu (Shailesh Singh) : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित तीसरा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी आर्चरी प्रतियोगिता के व्यक्तिगत रिकर्व राउंड के फाइनल में किरीबुरु की अंशिका कुमारी सिंह पहुंच गई है. वह किरीबुरु एकलव्य आर्चरी अकादमी की युवा व होनहार तीरंदाज हैं. दो जून को आयोजित फाइनल मुकाबले में अंशिका का मुकाबला हरियाणा की संगीता कुमारी से है. अंशिका सिंह टीम प्रतियोगिता में भी 2 जून को कांस्य पदक के लिये निशाना साधेगी. उक्त प्रतियोगिता का शुभारम्भ 25 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था. अंशिका का फाइनल में स्वर्ण अथवा रजत पदक पक्का है. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-girl-students-were-interviewed-for-enrollment-in-kindergarten-and-first-class/">साहिबगंज
: बाल-वाटिका व प्रथम कक्षा नामांकन कराने को लेकर छात्राओं का हुआ साक्षात्कार अंशिका कुमारी सेल की किरीबुरु खदान प्रबंधन द्वारा संचालित एकलव्य आर्चरी अकादमी की प्रतिभावान तीरंदाज है. अंशिका ने बीते माह मथुरा में आयोजित तीसरे खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया था. इससे पहले अंशिका ने गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय आर्चरी प्रतियोगिता के व्यक्तिगत एंव टीम वर्ग के फाइनल मुकाबले में दो रजत पदक जीती थी. इसे भी पढ़ें : सीएमपीडीआई">https://lagatar.in/farewell-given-to-two-retired-personnel-in-cmpdi/">सीएमपीडीआई
में रिटायर हुए दो कर्मियों को दी गयी विदाई उसकी निरंतर सफलता से एकलव्य आर्चरी अकादमी व अंशिका के कोच राजेन्द्र गुईया काफी प्रभावित व खुश हैं. राजेन्द्र गुईया ने बताया कि अंशिका आने वाले दिनों में अपने देश के लिये ओलम्पिक में स्वर्ण पदक लाने की क्षमता रखती है. वह विकट परिस्थिति में भी तनाव को मात देकर बेहतर करने की कोशिश करती है. [wpse_comments_template]
किरीबुरु : युवा तीरंदाज अंशिका खेलो इंडिया प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची
Leave a Comment