Search

 
 
 

Kiriburu : कोलकत्ता में साथी की हत्या कर भागा युवक किरीबुरु में पकड़ाया

 
  • पश्चिम बंगाल पुलिस ले गई कोलकाता
  • किरीबुरु में सेल के एसटीपी में कर रहा था मजदूरी
Kiriburu (Shailesh Singh) : कोलकाता में हत्या के आरोपी को किरीबुरु पुलिस ने पकड़ कर पश्चिम बंगाल पुलिस के हवाले कर दिया. इस संबंध में पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आरामबाग थाना, कोलकाता के कांड संख्या- 447/24, दिनांक 5 अगस्त 2024, धारा-103(1) बीएनएस का अभियुक्त एसके अजीजुल अली हुसैन, पिता मोहम्मद अली, ग्राम चंदन माईपाड़ा, थाना अरामबाग अपने एक साथी की हत्या कर फरार हो गया था. अभियुक्त का गलत संबध उसके साथी की पत्नी के साथ था, जिसका विरोध उसके साथी ने किया तो अजीजुल ने हत्या कर दी. इस घटना के बाद से कोलकाता पुलिस निरंतर एसके अजीजुल अली हुसैन की तलाश कर रही थी. इस बीच उसका लोकेशन किरीबुरु मिलने के बाद कोलकाता पुलिस किरीबुरु पहुंची. किरीबुरु थाना प्रभारी मुनाजीर हसन, एसआई बिपिन बिहारी सिंह आदि पदाधिकारियों व जवानों के साथ मेघाहातुबुरु में छापेमारी कर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. अभियुक्त को लेकर पुलिस चाईबासा न्यायालय में प्रस्तुत करेगी. वहां से उसे ट्रांजिट रिमांट पर कोलकाता ले जाएगी. इसे भी पढ़ें :  Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-sindribeda-panchayat-building-in-west-singhbhum-which-never-opened/">Chaibasa

: पश्चिम सिंहभूम में सिंदरीबेड़ा पंचायत भवन, जो कभी खुला ही नहीं
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त एसके अजीजुल अली हुसैन अपने साथी की हत्या करने के बाद 8 अगस्त को कोलकाता के कुछ मजदूरों के साथ मेघाहातुबुरु आया था. यहां सेल की किरीबुरु एवं मेघाहातुबुरु प्रबंधन के अधीन निर्माणाधीन सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट (एसटीपी) में जाने के लिए एप्रोच सड़क निर्माण में मजदूरी कर रहा था. उक्त कार्य को बाहरी ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है. सेल के प्रावधान अनुसार किसी भी मजदूर से कोई भी ठेकेदार कार्य कराता है तो सबसे पहले उस मजदूर का आचरण प्रमाण पत्र थाना से लेकर आना होता है. लेकिन उक्त ठेकेदार ने दर्जनों बाहरी मजदूरों को पश्चिम बंगाल आदि क्षेत्रों से लाकर कार्य करा रहा है. पुलिस ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ भी कार्यवाही करने का मन बना रही है. दूसरी ओर एसटीपी के एक अधिकारी गौरव ने बताया कि हमारे कार्य में कोलकाता का सुमन नामक व्यक्ति को लेबर सप्लाई का कार्य दिया गया है. वहां से लेबर भेजता है. आरोपी बीते 8 अगस्त को अन्य कुछ मजदूरों के साथ आया था. यह हमारे यहां पहली बार काम करने आया था, जबकि इसके साथ आये अन्य लोग पहले भी काम करने आते रहे हैं. इसके बारे में अधिक कोई जानकारी नहीं है. इसे भी पढ़ें :  Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-bjp-workers-garlanded-the-statues-of-great-men/">Baharagoda

: भाजपाइयों ने महापुरुषों के मूर्तियों पर किया माल्यार्पण
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही