Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : सारंडा के युवा अपनी प्रतिभा पहचानें और आगे बढ़ें : सीजीएम

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की गुआ खदान प्रबंधन ने सीएसआर योजना के तहत छोटानागरा  पंचायत एवं मानकी-मुंडाओं के सहयोग से जोजोगुटू मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल और अन्य खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ किया. इस प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि गुआ के सीजीएम कमल भास्कर, विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक एसपी दास, महाप्रबंधक आरके बंगा, महाप्रबंधक एसएन पंडा, उप महाप्रबंधक (सीएसआर) अनिल कुमार आदि ने दीप प्रज्वलित व खिलाड़ियों को जर्सी सेट देकर किया. कार्यक्रम से पहले जोजोगुटू के मुंडा कानूराम देवगम ने सभी अधिकारियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Kiriburu-CGM-Bhaskar-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-emotional-farewell-given-to-retired-accounts-and-program-assistant-ramashish-chaudhary/">लातेहार

: सेवानिवृत्त लेखा एवं कार्यक्रम सहायक रामाशीष चौधरी को दी गई भावभीनी विदाई 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Kiriburu-CGM-Bhaskar-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सीजीएम कमल भास्कर ने कहा कि गुआ प्रबंधन अपने सीएसआर गांवों के सर्वांगीण विकास एवं विभिन्न खेल के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के प्रति कृतसंकल्प है. हमारा यह अभियान आने वाले वर्षों में भी निरंतर जारी रहेगा. ग्रामीण युवा नशाखोरी को त्याग शिक्षा व खेल के क्षेत्र में सकारात्मक सोंच के साथ आगे बढ़कर बेहतर भविष्य का निर्माण करे. हम सारंडा के ग्रामीणों के साथ निरंतर बेहतर संबंध स्थापित कर रहे हैं. आप भी आपस में बिना विवाद के एक परिवार की तरह रहकर गांव व समाज को आगे बढ़ायें. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-the-bride-got-angry-after-seeing-the-black-complexion-of-the-groom/">बिहार

: दूल्हे का काला रंग देख भड़की दुल्हन, फिर हुआ ऐसा कि देखते रह गये लोग
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Kiriburu-CGM-Bhaskar-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस प्रतियोगिता में गुआ खदान के सीएसआर गांव जोजोगुटू, काशिया-पेचा, राजाबेडा़, बाईहातु, तितलीघाट एवं बडा़जामकुन्डिया के अलावे महिलाओं की दो फुटबौल टीमें भाग ली थी. सारंडा के उक्त छः गांवों की महिला व पुरुष टीमों के बीच फुटबॉल, 100, 200, 500, 1000 मीटर दौड़, मेढक रेस, बिस्कुट रेस, चम्मच-गोटी रेस, चप्पल रेस, थ्री लेग रेस, सुई-धागा, हंडी फोड़, तीरंदाजी, म्यूजिकल चेयर, सामान्य ज्ञान, साइकिल रेस आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. प्रतियोगिता का समापन समारोह सह पुरस्कार वितरण समारोह 2 मार्च को आयोजित किया जायेगा. इस दौरान मुखिया मुन्नी देवगम, मुंडा कानुराम देवगम, मुंडा जामदेव चाम्पिया, पूर्व जिप सदस्य बामिया माझी, मान सिंह चाम्पिया, राजेश सांडिल, लक्ष्मन, बुधराम आदि सैकड़ों मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही