Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : जिप अध्यक्ष ने जोबा माझी के पक्ष में चलाया जनसम्पर्क अभियान

Kiriburu (Shailesh Singh) : जिला परिषद (जिप) अध्यक्ष लक्ष्मी सोरेन के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया. अभियान सारंडा के टाटीबा, किरीबुरु, मेघाहातुबुरु आदि क्षेत्रों में चलाकर प्रत्याशी जोबा माझी के लिये वोट देने की अपील की गई. इसे भी पढ़ें : लैंड">https://lagatar.in/land-scam-hearing-on-anticipatory-bail-of-architect-vinod-singh-on-april-18/">लैंड

स्कैम केस : आरोपी आर्किटेक विनोद सिंह की अग्रिम बेल पर 18 अप्रैल को सुनवाई
लक्ष्मी सोरेन ने पूर्व जिप सदस्य बामिया माझी, मुखिया पार्वती किडो, मुखिया लिपि मुंडा आदि झामुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ किरीबुरु में बैठक कर चुनाव रणनीति पर चर्चा की. इसमें 21 अप्रैल को रांची में आयोजित उलगुलान न्याय महारैली में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं से जाने की अपील की. इस दौरान सुमन मुंडू, आलोक तोपनो, समशाद आलम, मैनो पूर्ति, पवन झा उर्फ गब्बर, गोकुल पान आदि दर्जनों मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : इजराइल">https://lagatar.in/israel-said-irans-missile-attack-will-be-responded-to/">इजराइल

 ने कहा, ईरान के मिसाइल हमले का जवाब दिया जायेगा…

नोवामुंडी : श्रीश्री बसंती दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन हुआ

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Noamundi-Durga.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : सोमवार देर शाम को गुवा के योगनगर स्थित श्री श्री बसंती दुर्गा पूजा पंडाल का उदघाटन नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी व पच्छिमी पंचायत के मुखिया पद्मिनी लागुरी एवं पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी ने फीता काटकर किया. योगनगर स्थित बसंती दुर्गा पूजा वर्ष 1993 से की जा रही है. सोमवार को महासप्तमी की पूजा अर्चना की गई. पंडाल उद्घाटन के बाद देवकी कुमारी ने माता रानी की पूजा अर्चना कर पूरे झारखंड वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की. इस दौरान दुर्गा पूजा कमेटी के लोगों ने खिचड़ी भोग वितरण किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Noamundi-Durga-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : इजराइल">https://lagatar.in/israel-said-irans-missile-attack-will-be-responded-to/">इजराइल

 ने कहा, ईरान के मिसाइल हमले का जवाब दिया जायेगा…
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Noamundi-Durga-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> साथ ही मंगलवार को महा अष्टमी की पूजा 9:30 बजे से 4:00 बजे तक होगी. संध्या 4:04 से 4:52 बजे संधि पूजा होगी. वही श्रद्धालुओं के लिए जागरण का आयोजन किया जाएगा. तथा बुधवार को महानवमी पर ऑर्केस्ट्रा रखा गया है. मौके पर दुर्गा पूजा कमेटी के लोगों में जय सिंह गायक, अजीत कुमार श्रीवास्तव, विनोद सिंह, राजेश दास, दशरथ पान, संजय प्रधान, आशुतोष शास्त्री, बासुदेव केसरी, सुखदेव प्रधान, पिंटू सिंह, अमन नायक, विजय पात्रो, निसांत सिंह सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही