Search

किरीबुरु : सिंहभूम संसदीय सीट से झामुमो की टिकट पर चुनाव लड़ने हेतु जिप अध्यक्ष का प्रयास तेज

  • लक्ष्मी सोरेन ने अब तक झामुमो की प्राथमिक सदस्यता भी नहीं ली है!
Kiriburu (Shailesh Singh) : पश्चिम सिंहभूम की जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सोरेन सिंहभूम लोक सभा सीट से बतौर इंडी गठबंधन के तहत झामुमो कोटे से प्रत्याशी बनने हेतु लॉबी तेज की हुई है. सूत्रों अनुसार झामुमो की केन्द्रीय कमेटी भी लक्ष्मी सोरेन को सिंहभूम संसदीय सीट से अपना प्रत्याशी बनाने हेतु विचार करने में लगी है. लेकिन लक्ष्मी सोरेन के लिये लोक सभा का टिकट पाना आसान नहीं होगा. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पश्चिम सिंहभूम जिला झामुमो कमेटी ने इस सीट से तीन नामों की सूची प्रदेश कमेटी के पास भेजी है. इसे भी पढ़ें : रामलीला">https://lagatar.in/mahapanchayat-of-farmers-at-ramlila-maidan-today-delhi-police-tightened-security-arrangements/">रामलीला

मैदान में किसानों की महापंचायत आज, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की
इसमें चाईबासा के विधायक सह मंत्री दीपक बिरुवा, मनोहरपुर विधायक सह पूर्व मंत्री जोबा माझी तथा चक्रधरपुर के विधायक सह झामुमो के जिलाध्यक्ष सुखराम उराँव का नाम शामिल है. केन्द्रीय कमेटी भी चाह रही है कि सिंहभूम सीट से किसी हो आदिवासी समुदाय को प्रत्याशी बनाया जाये. लेकिन झामुमो के कई बडे़ नेता दबी जुबान इससे इत्तेफाक नहीं रखते तथा ऐसी धारणा को पार्टी संगठन हित में अच्छा कदम नहीं मानते हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-civil-surgeons-clerk-accused-of-corruption-yet-still-holding-the-post/">आदित्यपुर

: सिविल सर्जन के लिपिक पर भ्रष्टाचार का आरोप, बावजूद जमे हैं पद पर
जहाँ तक जीप अध्यक्ष लक्ष्मी सोरेन की बात है तो वह पिछले दरवाजे से सीधे झामुमो के केन्द्रीय कमेटी से लौबी तेज कर टिकट पाने की कोशिश में तथा मजबूत स्थिति में है. लेकिन सूत्रों का कहना है कि लक्ष्मी सोरेन आज तक विधिवत रुप से झामुमो की सदस्यता तक ग्रहण नहीं की है. यह उनके लिये बडी़ परेशानी का कारण बन सकता है. लक्ष्मी सोरेन की राजनीतिक केन्द्र बिंदु नोवामुण्डी प्रखंड के कुछ क्षेत्रों तक हीं प्रारम्भ से सक्रिय रुप से सीमित रहा है. जहां तक लक्ष्मी सोरेन को जिला परिषद अध्यक्ष बनाने में झामुमो की मुख्य भूमिका रहने का सवाल है, तो इस मामले में झामुमो इसलिये प्रयास किया था क्योंकि उसके पास जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से बेहतर कोई प्रत्याशी नहीं दिख रहा था. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-allegation-of-irregularities-in-abua-housing-women-pushed-with-housing-coordinator/">गढ़वा

: अबुआ आवास में अनियमितता का आरोप, महिलाओं ने आवास समन्वयक के साथ धक्का-मुक्की की
झामुमो लक्ष्मी सोरेन को जगन्नाथपुर सीट से प्रत्याशी के रुप में आगे बढा़ना चाह रही थी. लक्ष्मी सोरेन को लेकर एक नकारात्मक पहलू यह भी है कि बतौर जिला परिषद अध्यक्ष रहते उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव बीते दिनों लाया गया था. किसी तरह वह अपना पद बचाने में सफल रही थी. लक्ष्मी सोरेन की पहचान सिंहभूम संसदीय सीट अन्तर्गत आने वाले सभी विधान, अनुमंडल, प्रखंड, पंचायत स्तर पर नहीं है. जबकि भाजपा प्रत्याशी सह सांसद गीता कोड़ा की व्यक्तिगत पहचान सिंहभूम संसदीय सीट की तमाम सुदूरवर्ती गांवों से लेकर शहरों के सभी धर्म व समुदाय के लोगों के साथ है. इसे भी पढ़ेें : अमित">https://lagatar.in/amit-shah-said-what-problem-does-rahul-gandhi-have-with-caa-tell-the-public-openly-the-opposition-is-doing-politics-of-lies/">अमित

शाह ने कहा, राहुल गांधी को CAA से क्या परेशानी है, जनता को खुल कर बतायें… विपक्ष झूठ की राजनीति कर रहा है…
ऐसे में सांसद गीता कोड़ा की तुलना में लक्ष्मी सोरेन किसी भी मामले में दूर-दूर तक टिकती दिखायी नहीं दे रही है. अर्थात झामुमो के लोग हीं दबी जुबान यह कह रहे हैं कि अगर लक्ष्मी सोरेन को लोक सभा का टिकट दिया जाता है तो सांसद गीता कोडा़ आसानी व बिना किसी परेशानी के सेफ गोल मार देगी. अब देखना है कि सिंहभूम सीट से इंडी गठबंधन से झामुमो अथवा कांग्रेस का कौन प्रत्याशी होता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp