Search

किरीबुरु : वॉकिंग कर रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, स्थिति गंभीर

Kiriburu(Shailesh Singh) : किरीबुरु थाना अन्तर्गत मुर्गापाड़ा निवासी राजेश प्रसाद (48 वर्ष), पिता कृष्ण मुरारी प्रसाद सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए. घायल राजेश को तत्काल सेल अस्पताल किरीबुरु लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए इस्पात जेनरल अस्पताल राउरकेला रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में बताया गया कि 19 जून की शाम राजेश वॉकिंग कर रहे थे. तभी मेघाहातुबुरु स्थित काली मंदिर के समीप एक कार ने उन्हें धक्का मार दिया और मौके से फरार हो गया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-only-two-friends-had-killed-asghar/">जमशेदपुर

: दो दोस्तों ने ही की थी असगर की हत्या

सर में गंभीर चोट लगी है

[caption id="attachment_336505" align="aligncenter" width="135"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/23-1-135x300.jpeg"

alt="" width="135" height="300" /> घायल राजेश की तस्वीर.[/caption] घटना के बाद तत्काल लोगों ने उन्हें सेल अस्पताल में भर्ती कराया. राजेश के सर में गंभीर चोट लगी है. लोगों की नाराजगी कार चालक के खिलाफ काफी देखी जा रही है जो धक्का मारने के बाद मानवता को ताक पर रख कर घायल राजेश को घटनास्थल पर हीं तड़पता छोड़ फरार हो गया. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//