Search

 
 
 

किसान एकता मंच ने झामुमो कार्यालय में किया प्रदर्शन

 
गिरिडीह : 16 नवंबर को विभिन्न मांगों को लेकर किसान एकता मंच जिला कमेटी ने झामुमो कार्यालय में प्रदर्शन किया. प्रदर्शन किसान विधायक के द्वार कार्यक्रम के तहत किया गया. किसान मंच के ज़िला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि रजिस्टर टू और खतियान का नकल किसानों को शीघ्र दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है. किसान अभिलेखागार से निकल कर नटराज चौक और बस स्टैंड होते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यालय पहुंचे. अपनी मांगों को लेकर किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं, उसके बाद भी उन्हें उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है. हक और अधिकार की लड़ाई के लिए किसान आंदोलन को और तेज करेंगे. झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने किसान मंच के लोगों की मांगों का स्वागत किया और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही वह ऊपर के लोगों से बात करेंगे. जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि किसानों की मांगें जायज हैं, इस पर सरकार और संबंधित कार्यालय को जल्द विचार करना चाहिए. झारखंड मुक्ति मोर्चा किसानों के साथ हर वक़्त खड़ा है. उनकी समस्यों को दूर करने के लिए हर संभव मदद की जाएगी. मौके पर मंच की उपाध्यक्ष ज्योति सोरेन, महासचिव गंगाधर यादव, जिला संरक्षक किशन राय आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बाइक">http://agatar.in/17-arrested-for-bike-theft-13-vehicles-recovered/">बाइक

चोरी में 17 गिरफ्तार, 13 वाहन बरामद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही