Search

 
 
 

आईपीएम पर किसान गोष्ठी कार्यक्रम

 
Ranchi : भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र रांची के कांके रोड स्थित कार्यालय परिसर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन के बारे में विस्तार से चर्चा की गई. कार्यालय प्रभारी वनस्पति संरक्षण अधिकारी प्रीति कुमारी नाशीजीव के प्रबंधन में आत्म निर्भर होने के लिए प्रेरित किया. सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी प्यारी संगा ने किसानों को बीजोपचार के विषय में जानकारी दी. सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी प्रियंका साहा मालाकार द्वारा सब्जियों में फल छेदक मक्खी के प्रबंधन के बारे में बताया. किसानों ने अपनी कीट व्याधि समस्याओं का निदान पाया .मौके पर कनीय पौध संरक्षण अधिकारी कालेन खलखो और कार्यालय के सभी कर्मचारीगण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : दुस्साहस">https://lagatar.in/audacity-molesting-girl-students-by-entering-the-school-for-protesting-the-officer-was-bled/">दुस्साहस

: स्कूल में घुसकर छात्राओं से छेड़खानी, विरोध करने पर आदेशपाल को किया लहूलुहान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही