Search

 
 
 

किसान महासभा ने माले कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की

 
Giridih : अखिल भारतीय किसान महासभा ने बिरनी थाना क्षेत्र में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने 28 जून को गिरिडीह सदर अस्पताल जाकर हमले में घायल माले कार्यकर्ता कामेश्वर मंडल व कृष्णा मंडल से मुलाकात की. राजेश यादव ने कहा कि विरोधी ताकतों ने साजिश के तहत यह हमला करवाया है. कामेश्वर मंडल अपने इलाके में गरीबों के हक-अधिकार की जनवादी लड़ाईयों का नेतृत्व कर रहे हैं, इसलिए उनकी गतिविधियों से घबराए लोगों ने साजिश के साथ गत 24 जून को हमला कराया है. कहा कि भाकपा माले इस तरह की कायराना कार्रवाइयों से घबराने वाले नहीं हैं, जन संघर्ष और भी तेज होगा. उन्होंने पुलिस प्रशासन से घटना के सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=681374&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : बिजली पोल में करंट आने से तीन मवेशी की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही