Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहेबगंज से भागकर मुंबई जा रहा किशोर टाटानगर आरपीएफ के हवाले

Advertisement
Advertisement
http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/08/KISHOR-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> Jamshedpur : साहेबगंज से 14 साल का किशोर घर से भागकर मुंबई जा रहा था. लेकिन बुधवार की सुबह 9.30 बजे उसे हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस के टीटीई ने पकड़ कर टाटानगर स्टेशन के आरपीएफ के हवाले कर दिया. किशोर राजमहल थाना के हसन टोला का रहने वाला है. उसने आरपीएफ व चाइल्ड लाइन के पदाधिकारियों को बताया कि वह मुंबई जाना चाहता है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://wp.me/pd6imw-wbY">झारखंड

में देवालय बंद, मदिरालय खुले, जल्द मंदिर नहीं खुले तो पंडित करेंगे आत्मदाह
उसके घर वाले उसे प्यार नहीं करते. बात-बात पर डांटते रहते हैं. उसके घर में बहुत गाय है. उसका चारा लाने को कहते हैं. तीन दिन पहले जब वह घास नहीं लेकर आया तो उसे बहुत डांटा गया. वह ट्रेन में बैठकर हावड़ा स्टेशन पहुंच गया. सुबह मुम्बई जाने वाली दुरंतो स्पेशल ट्रेन में सवार हुए था कि टीटीई अंकल ने उतार दिया. किशोर से जब पूछा गया कि वह मुम्बई में क्या करेगा तो कहा कि वहीं काम करूंगा. वहां भाई भी रहता है. चाइल्ड लाइन की इंचार्ज एम अरविंदा ने कहा कि किशोर अपने घर का नम्बर भी नहीं बता पा रहा है. इस कारण परिजनों से संपर्क करने में चाइल्ड लाइन के सदस्यों को परेशानी हो रही है. साहेबगंज के लोगों से संपर्क किया जा रहा है कि वह अपने परिजनों तक पहुंचाया जा सके. घर के कपड़ों में ही कुछ पैसे लेकर वह भाग गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही