Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विलक्षण प्रतिभा के धनी थे किशोर कुणाल: सुबोधकांत सहाय

Ranchi: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने सेवानिवृत आइपीएस एवं बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष किशोर कुणाल के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि स्व. कुणाल विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे. भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रहते हुए उन्होंने अपने कार्यकाल में अपराध नियंत्रण के लिए जो कार्य किए, वह एक मिसाल है, धार्मिक-आध्यात्मिक गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर सहभागिता निभाना उनकी खासियत थी. कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए. शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता. पटना स्टेशन पर अवस्थित महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव रहे. उनका असामयिक निधन समाज के सभी वर्गों के लिए अत्यंत दुखदायी है. सहाय ने दिवंगत की आत्मा की शांति व उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की. इसे भी पढ़ें – साउथ">https://lagatar.in/major-accident-in-south-korea-179-passengers-died-due-to-plane-crash/">साउथ

कोरिया में बड़ा हादसा : लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 179 यात्रियों की मौत

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही