Search

 
 
 

किशुन दास ने संभाला बीजेपी अजा मोर्चा का प्रभार, कहा- समाज के लोगों को करूंगा एकजुट

 

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने संगठन के दायित्व और अनुसूचित जाति मोर्चा के कर्तव्यों से कराया रू-ब-रू

Ranchi : बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया के विधायक किशुन कुमार दास का भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को स्वागत किया गया. प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी ने पगड़ी बांधकर नवनियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को पद का दायित्व सौंपा है. बाउरी ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा का विशाल जन समूह झारखंड में है और सभी एकजुट होकर पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करें. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि झारखंड प्रदेश में अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों के हितों की रक्षा हर संभव किया जाएगा.

सभी 50 लाख परिवार के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा

नवनियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास ने प्रदेश कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को बताया कि झारखंड में तकरीबन 50 लाख आबादी अनुसूचित जाति की है. यह मेरी पूरी जिम्मेवारी है कि सभी 50 लाख परिवार के लिए हमेशा उनकी सेवा में उपलब्ध रहूं. वर्ष 2024 चुनावी वर्ष है, इसीलिए यह जिम्मेदारी और बढ़ जाती है. समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर और साथ लेकर चलना है. पूरे प्रदेश में अनुसूचित जाति मोर्चा अपना इतिहास रचेगा. भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष की जिम्मेदारी काफी बड़ी है और सभी पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें. उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह का उद्देश्य है कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक-दूसरे से रू-ब-रू हो और संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में सदैव प्रयास करें. इसे भी पढ़ें : सचिन">https://lagatar.in/the-pair-of-sachin-and-saharan-turned-the-tables-team-india-reached-the-final-of-the-under-19-world-cup-for-the-5th-consecutive-time/">सचिन

और सहारन की जोड़ी ने पलटी बाजी, टीम इंडिया लगातार 5वीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही