Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोहरदगा: किस्को थाना प्रभारी ने किया ध्वजारोहण

Lohardaga: जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र में 78वां स्वतंत्रता दिवस वर्षगांठ बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया. यहां पर किस्को थाना में थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किस्को में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार ओड़ेया, पंचायत सचिवालय परहेपाट में मुखिया जतरू उरांव, पंचायत सचिवालय हिसरी में मुखिया रवि उरांव, कांग्रेस पार्टी के प्रखंड कार्यालय परिसर में अध्यक्ष युनूस अंसारी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष साकिर हुसैन अंसारी के अलावा सभी क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित कर तिरंगा झंडा को सलामी दी गई एवं राष्ट्र प्रेम के प्रति संकल्प लिया गया. यहां पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहां पर देशभक्ति पर आधारित गीत संगीत और नृत्य नाटक कर अतिथियों का मन मोह लिया गया. मौके पर थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अपराध और उग्रवाद पर अंकुश लगाए जाने में सभी की सहभागिता जरूरी है. उन्होंने कहा अपराध और उग्रवाद विकास के सबसे बड़े बाधक होते हैं इनका सफाया से विकास कार्यों को गति प्रदान किया जा सकता है. वहीं डॉ अशोक कुमार ओड़ेया ने कहा कि क्षेत्र में लोगों को शत-प्रतिशत स्वास्थ्य लाभ मिले इसे लेकर संकल्प और शपथ लिया गया. उन्होंने कहा कि हर एक व्यक्ति को सीएचसी से सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इसे लेकर संकल्प लिया गया. इधर स्वतंत्रता दिवस समारोह के पावन बेला पर कांग्रेस कमेटी के किस्को प्रखंड अध्यक्ष युनूस अंसारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी ने दृढ़ संकल्प लिया एवं क्षेत्र में पार्टी की मजबूती प्रदान करने को लेकर प्रण लिया गया. वहीं साकिर हुसैन अंसारी ने कहा कि हेमंत सोरेन की अगुवाई में राज्य सरकार की ओर से जनहित में उतारी गई योजनाओं को हर एक जनता को शत-प्रतिशत लाभ दिलाए जाने का संकल्प लिया गया. मौके पर बड़ी संख्या में लोगबाग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-police-commissioners-clarification-we-are-not-saving-anyone-in-the-rape-murder-case/">कोलकाता

पुलिस आयुक्त की सफाई, बलात्कार-हत्या मामले में हम किसी को बचा नहीं रहे…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही