Search

 
 
 

केआईएसएस को मिला यूनेस्को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार

 
Ranchi/Bhubneshwar : यूनेस्को ने कलिंग सोशल साइंस संस्थान (केआईएसएस) को साक्षरता के लिए अंतरराष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार 2022 दिया है. इसके तहत 20000 अमेरिकी डॉलर, मेडल और प्रमाण पत्र दिये गये हैं. पिछले 8 सितंबर को कोट डी व्हार में यूनेस्को द्वारा कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें केआईएसएस को यह पुरस्कार दिया गया. केआईएसएस यह पुरस्कार पाने वाला ओड़िशा का पहला संस्थान है. यह भारत का तीसरा गैर सरकारी संगठन है, जिसे यह पुरस्कार मिला है. वहीं यह पुरस्कार पाने वाला भारत का पहला आदिवासी आधारित संगठन है. पुरस्कार की घोषणा अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर की गयी थी.

1993 में हुई थी केआईएसएस स्थापना

केआईएसएस निःशुल्क आवासीय शिक्षा संस्थान है. शिक्षाविद् केआईएसएस के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत ने इसकी स्थापना की थी. यह 70000 विद्यार्थियों के लिए बड़े पैमाने पर विकास, व्यावसायिक और खेल सशक्तिकरण उपलब्ध कराता है. यह संस्थान 1993 में 125 छात्रों के साथ शुरू हुआ था. यह आदिवासी बच्चों के लिए विश्व का सबसे बड़ा शैक्षणिक संस्थान है. केआईएसएस को संयुक्त राष्ट्र के अलग- अलग अंतरराष्ट्रीय संगठनों का सहयोग प्राप्त है. 2015 से यह ईसीओएसओसी के साथ विशेष रूप से जुड़ा रहा है, जो जनजातीय सशक्तिकरण और शिक्षा में अपनी पहल के लिए संयुक्त राष्ट्र के जन सूचना विभाग से संबद्ध है. इसे कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है. इसे भी पढ़ें– आयुष्मान">https://lagatar.in/high-court-reached-the-matter-of-payment-of-dues-of-hospitals-associated-with-ayushman/">आयुष्मान

से जुड़े अस्पतालों की बकाया राशि के भुगतान का मामला पहुंचा हाईकोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही