Search

29 रुपये की बढ़ोतरी के साथ रांची में हजार रुपये का हुआ गैस सिलेंडर, बिगड़ा रसोई का बजट

Ranchi : पेट्रोल व डीजल की महंगा करने के बाद केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर को भी महंगा कर दिया है. छह जून की रात केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर (14 किलो) की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोत्तरी की. इसके साथ ही रांची में गैस सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपया हो गया है. यानी अब तक 970.50 रुपये में मिलने वाला गैस सिलेंडर अब हजार रुपये में मिलेंगे, वैसे ही जैसे पेट्रोल 100 रुपया पार कर चुका है.
 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले मार्च महीने में सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की थी. जिसके बाद लोगों के रसोई का बजट बिगड़ा था. पेट्रोल डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की वजह से पहले से ही लोग महंगाई से परेशान हैं.

छह जून की रात की गई बढ़ोतरी के बाद रांची में 10 किलो का कंपोजिट गैस सिलेंडर की कीमत 700.50 रुपये से बढ़ कर 721 रुपया हो गया है. इससे पहले एक जून को भी सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की थी. 

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही