Ranchi News : मारवाड़ी कॉलेज में इंफोसिस फाउंडेशन के सहयोग से लरनेट स्कील लि. की ओर से संचालित GEET (Graduate Employability Enhancement Training) कार्यक्रम के बैच 1 और 2 के विद्यार्थियों के बीच किट का वितरण किया गया. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को किट प्रदान की और प्रशिक्षण के माध्यम से करियर में मिलने वाले अवसरों की जानकारी दी. उन्होंने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया.

छात्रों को दिया गया किट
कार्यक्रम में प्लेसमेंट सेल के कन्वेनर डॉ. सुभांकर अईच और असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर अनुभव चक्रवर्ती भी मौजूद रहे. GEET के तहत विद्यार्थियों को Professional Communication, Customer Engagement, Interview Readiness, Digital Fluency, AI और Quantitative Aptitude जैसे रोजगारपरक कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाता है. प्रशिक्षण पूरा करने वाले तीन विद्यार्थियों का टेक महिंद्रा में चयन हुआ है. वहीं, बजाज फाइनेंस में भी कई विद्यार्थियों के साक्षात्कार आयोजित किए गए.

छात्राओं के बीच भी बांटे गए किट
GEET के अगले बैच के लिए आगामी 16 और 18 सितंबर को सेमिनार आयोजित किए जाएंगे. 16 सितंबर को गर्ल्स सेक्शन के रूम नंबर 32 में हाल ही में आठवें सेमेस्टर की परीक्षा देने वाली छात्राओं के लिए सेमिनार होगा. जबकि 18 सितंबर को बॉयज सेक्शन के डिजिटल क्लासरूम-2 में आठवें सेमेस्टर की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के लिए सेमिनार आयोजित किया जाएगा. दोनों कार्यक्रम में Anudip Foundation की ओर से दोपहर 12 से 12:30 बजे तक Data Annotation और LiDAR Technology पर करियर काउंसलिंग की जाएगी. इसके बाद 12:30 से 1 बजे तक GEET कार्यक्रम से संबंधित सेमिनार आयोजित किया जाएगा.

किट लेती मारवाड़ी कॉलेज की छात्रा

GEET के बैच 1 और 2 के विद्यार्थी

विद्यार्थियों को प्रशिक्षण का लाभ उठाने के लिए किया गया प्रेरित
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें