Search

 
 
 

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये केके पाठक, जाते-जाते कुलपतियों पर गिराई गाज

 
Patna : बिहार की नीतीश कुमार सरकार के खास अफसर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) केके पाठक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली चले गये. केके पाठक ने खुद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने को लेकर बिहार सरकार को चिट्ठी लिखी थी. जिसे बिहार सरकार ने मंजूरी दे दी है. केके पाठक के बिहार से जाने के बाद उनके स्थान पर कौन होगा शिक्षा विभाग का नया अपर मुख्य सचिव (एसीएस) यह अभी तय नहीं हुआ है. हालांकि केके पाठक ने जाते-जाते राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की सैलरी पर रोक लगा दी. इसको लेकर शिक्षा विभाग के सचिव वैद्यनाथ यादव ने चिट्ठी जारी कर 28 फरवरी को शिक्षा विभाग की बैठक में शामिल नहीं होने वाले विश्वविद्यालयों के अधिकारियों से जवाब मांगा है. साथ ही उन सभी के वेतन पर रोक लगा दी है. राज्यपाल, शिक्षा मंत्री से लेकर आरजेडी विधायक तक थे नाराज केके पाठक ने जून 2023 में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का पदभार संभाला था. पद संभालते ही उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कई कड़े निर्णय लिये थे. उनकी कार्यशैली से राज्यपाल, तत्कालीन शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और आरजेडी के विधायक समेत कई लोग नाराज चल रहे थे. मगर केके पाठक अपने फैसले लेते रहे. आरजेडी के साथ नीतीश का गठबंधन टूटने और बीजेपी के साथ सरकार बनाने के बाद भी केके पाठक शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में काम करते रहे और कड़े फैसले लेते रहे. स्कूल की टाइमिंग को लेकर फिलहाल सरकार के साथ उनका टकराव हो गया था. इसे भी पढ़ें : माधवी">https://lagatar.in/madhavi-mishra-becomes-dc-of-dhanbad-varun-ranjan-transferred/">माधवी

मिश्रा बनीं धनबाद की डीसी, वरुण रंजन का हुआ तबादला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही