Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केके राव बने झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव

Advertisement
Advertisement
Ranchi : केके राव ने सोमवार को झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया. इस मौके पर कार्यवाहक कुलसचिव प्रो मनोज कुमार ने सीयूजे के कुलसचिव कक्ष में केके राव को कार्यभार सौंपा. सीयूजे में शामिल होने से पहले वे ओड़िशा केंद्रीय विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी थे. कार्यभार संभालने के बाद केके राव ने कहा कि विश्वविद्यालय को देश के अग्रणी शिक्षण संस्थानों की कतार में लाना उनका मुख्य उद्देश्य है. उसके लिए वे अपनी प्रशासनिक अनुभव का भरपूर इस्तेमाल करेंगे, ताकि टीम वर्क के साथ एक बेहतर माहौल बन सके. वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो केबी दास ने उन्हें शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर कुलसचिव सभागार में प्रो मनोज कुमार, सीओई बीबी मिश्रा, वित्त अधिकारी ( इंचार्ज) प्रो विमल किशोर, डीन आरएंडडी प्रो एके पाठी, उपकुलसचिव अब्दुल हलीम व उज्जवल कुमार, जनसंपर्क अधिकारी नरेंद्र कुमार, सहायक कुलसचिव डॉ शिवेंद्र प्रसाद, नफीस अहमद खान एवं विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/supplementary-budget-of-12-thousand-crores-presented-in-jharkhand-assembly/">झारखंड

विधानसभा में 11.998 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही