Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की रस्में आज से शुरू, शाम में होगी कॉकटेल पार्टी

LagatarDesk : सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी की रस्में आज से शुरू होने वाला है. जो 23 जनवरी तक चलेगा. तीन दिन तक चलने वाले इस फंक्शन में कॉकटेल पार्टी, मेहंदी और हल्दी समेत कई प्रोग्राम होंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, आज (21 जनवरी) को शाम में कॉकटेल पार्टी होगा. इसके बाद अगले दिन रविवार (22 जनवरी) को मेहंदी और हल्दी का प्रोग्राम रखा गया है. इस दौरान परिवार के बेहद करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे. फिर अगले दिन यानी सोमवार (23 जनवरी) केएल राहुल और अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंध जायेंगे. (पढ़ें, बोले">https://lagatar.in/minister-rajiv-chandrasekhar-said-congress-had-created-pressure-for-the-pfizer-vaccine-jairam-ramesh-said-do-not-lie/">बोले

मंत्री राजीव चंद्रशेखर, कांग्रेस ने फाइजर वैक्सीन के लिए दबाव बनाया था, जयराम रमेश ने कहा, झूठ न बोलें)

शादी के बाद मुंबई और बेंगलुरु में होगी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में बेहद करीबी रिश्तेदारों और दोस्त ही शामिल होंगे. कपल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले घर में होगी. इस शादी समारोह को बेहद ही सीक्रेट रखा गया है. संगीत सेरेमनी में आथिया की मां माना शेट्टी और पिता सुनील शेट्टी भी परफॉर्म करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, शादी के बाद सुनील शेट्टी और केएल राहुल के परिवार वाले बाकी दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए दो बड़े वेडिंग रिसेप्शन देंगे. यह दोनों रिसेप्शन मुंबई और बेंगलुरु में होंगे. इसमें क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ियों, बॉलीवुड की हस्तियों, बिजनेसमैन और राजनेताओं को बुलाया जायेगा. इसे भी पढ़ें : रविवार">https://lagatar.in/congress-leader-sunny-toppo-will-join-bjp-on-sunday/">रविवार

को भाजपा में शामिल होंगे कांग्रेस नेता सन्नी टोप्पो

सुनील शेट्टी ने 17 साल पहले बनाया था ‘जहान’

बता दें कि सुनील शेट्टी ने ‘जहान’ को 17 साल पहले बनाया था. यह अलीशान बंगला काफी बड़े एरिया में है. बंगले के चारों तरफ पेड़-पौधे लगे हैं और घर के अंदर भी पौधों लगाये गये हैं. मशहूर वेडिंग ऑर्गनाइजर अपनी टीम के साथ शादी की तैयारियां कर रहे हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो अथिया शेट्टी आखिरी बार फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में नजर आयी थीं. इस फिल्म में आथिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी मेन रोल प्ले किया था. वहीं केएल राहुल भी अपने फील्ड में बेहतर प्रदर्शन करते रहते हैं. दोनों ही अपने इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर साथ में तस्वीरें साझा करते रहते हैं. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-tribal-minor-gave-birth-to-a-girl-child-after-rape/">कोडरमा

: दुष्कर्म के बाद आदिवासी नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही