Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

KMC चुनाव : BJP ने दोबारा चुनाव कराने की आयोग से की मांग, कहा- पुलिस की मिलीभगत से TMC ने वोटों की लूट की

Advertisement
Advertisement
Kolkata : कोलकाता नगर निगम चुनाव की वोटिंग रविवार को हुई. जिसके बार भाजपा ने टीएमसी पर वोट लूटने का आरोप लगाया है. बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग से निगम चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत की. साथ ही चुनाव दोबारा कराने की मांग की. इसे भी पढ़ें - अखिलेश">https://lagatar.in/income-tax-department-raids-the-house-of-akhilesh-yadavs-close-friends-many-documents-recovered/">अखिलेश

यादव के करीबियों के घर आयकर विभाग की रेड, कई दस्तावेज बरामद

रविवार देर शाम शुभेंदु अधिकारी राज्य चुनाव आयुक्त कार्यालय के अंदर धरने पर  बैठे 

शुभेंदु अधिकारी रविवार देर शाम  BJP नेताओं के साथ चुनाव आयोग पहुंचे और कहा कि हम CCTV फुटेज की फॉरेंसिक जांच चाहते हैं. चुनाव के दौरान कई भाजपा एजेंटों को पीटा गया. जो सुरक्षा में एक बड़ी चूक है. पुलिस की मिलीभगत से TMC ने वोटों की लूट की है. शुभेंदु ने कहा कि इस मामले को लेकर BJP कोर्ट में भी जाएगी. मतदान फिर से कराने की मांग को लेकर रविवार देर शाम शुभेंदु अधिकारी भाजपा प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्य चुनाव आयुक्त कार्यालय के अंदर धरने पर बैठ गये. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि केएमसी में व्यापक चुनावी कदाचार की खबरें आई हैं. प्रशासन का यह दुरुपयोग लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है. इसे भी पढ़ें -राखी">https://lagatar.in/rakhi-sawant-raised-the-veil-from-this-matter-why-does-she-tolerate-her-husbands-insolence/">राखी

सावंत ने किया खुलासा, आखिर क्यों करती हैं अपने पति की बदतमीजी बर्दाशत

कोलकाता नगर निगम चुनाव में 63 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े

बता दें कि रविवार को को कोलकाता नगर निगम का चुनाव संपन्न हुआ. जिसमें 63 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े. मतदान शुरू होते ही छिटपुट हिंसा का दौर शुरू हो गया था. ज्यादातर मामलों में तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लग रहे है. वहीं टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पार्टी के जिन नेता-कार्यकर्ताओं के खिलाफ अशांति के मामलों में लिप्त होने के आरोप साबित होंगे उनके खिलाफ 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की जायेगी. तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि लोग शांतिपूर्ण तरीके से लोकतंत्र का उत्सव मना रहे हैं. इसे भी पढ़ें -सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-20-december-2021/">सुबह

की न्यूज डायरी।20 दिसंबर।CM से मिले कांग्रेसी।विहिप नेता हत्याकांड का खुलासा।चैंबर की बैठक में भड़के जयंत सिन्हा।जानें कैसे कम होंगी सड़क दुर्घटनाएं।समेत कई खबरें और वीडियो

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही