Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केएन त्रिपाठी ने कांग्रेसियों से की मुलाकात, कहा- अभी से लोस चुनाव में तैयारी में जुट जाएं

Balumath (Latehar): पूर्व मंत्री सह कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने रविवार को बालूमाथ प्रखंड के कांग्रेसियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने उनका कुशलक्षेम पूछा और संगठन की मजबूती पर विचार-विमर्श किया. उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से ही लग जाने की अपील की और कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में चतरा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विजयी होंगे. उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक बताया और कहा कि इस यात्रा ने देश में फैली नफरत को कम करने का कार्य किया है. श्री त्रिपाठी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पाकुड़ विधानसभा के बरहरवा कार्यक्रम में शामिल होकर पलामू लौट रहे थे. मौके पर वरीय कांग्रेसी हाजी मोतिउर रहमान, मो. जुबैर, प्रखंड अध्यक्ष आमीर हयात, जुगनू खान, अशोक भुइयां, सलीम खान व मो. अशफाक समेत कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : 1932">https://lagatar.in/rjd-is-with-the-local-policy-decision-based-on-1932-khatian-tejashwi-yadav/">1932

खतियान पर आधारित स्थानीय नीति के फैसले के साथ है आरजेडी: तेजस्वी यादव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही