Search

 
 
 

के एन त्रिपाठी v/s आलोक चौरसिया: फिर नहीं पहुंचे MLA आलोक चौरसिया के गवाह, HC ने जताई नाराजगी

 
Ranchi : पूर्व मंत्री और 2019 विधानसभा चुनाव में मेदिनीनगर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे के एन त्रिपाठी की चुनाव याचिका पर हाईकोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने आलोक चौरसिया की ओर दोबारा गवाह उपस्थित नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की, कोर्ट ने ए उन्हें यह सख्त निर्देश दिया कि अगली सुनवाई के दिन वह अपने गवाह को उपस्थित करें. झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत में हुई. बता दें वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में के एन त्रिपाठी को शिकस्त देकर भाजपा के आलोक चौरसिया ने जीत दर्ज की थी. जिसके बाद के एन त्रिपाठी ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अलोक चौरसिया के निर्वाचन को चुनौती देते हुए उनका निर्वाचन रद्द करने की मांग की है. झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत इस मामले में सुनवाई कर रही है. इसे भी पढ़ें - ऑनलाइन">https://lagatar.in/icc-became-victim-of-online-fraud-scammers-cheated-20-crores/">ऑनलाइन

फ्रॉड का शिकार हुआ ICC , स्‍कैमर्स ने लगाया 20 करोड़ का चूना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही