Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जानिए झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड में मंगलवार को भी उमसभरी गर्मी परेशान कर सकती है. अधिकतर जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है. राजधानी समेत राज्य के हिस्सों में कही-कही तेज हवा और वज्रपात के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है. इससे अधिकतम तापमान में कमी आएगी. विभिन्न जिलों का अधिकतम तापमान 36 से 38.0 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. जमशेदपुर में उमस लोगों को परेशान करेगी. यहां अधिकतम 40.0 डिग्री और न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है. अन्य गर्म जिले पलामू और कोडरमा में भी अधिकतम तापमान 37 से 38.0 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.

विभिन्न शहरों में मंगलवार को संभावित तापमान

  • शहर अधिकतम न्यूनतम (डिग्री से.)
  • रांची 36.0 24.0
  • बोकारो 36.0 26.0
  • पलामू 38.0 25.0
  • दुमका 37.0 26.0
  • जमशेदपुर 40.0 27.0
  • देवघर 36.0 27.0
  • गिरिडीह 37.0 27.0
  • धनबाद 37.0 27.0
  • हजारीबाग 36.0 23.0
  • रामगढ़ 37.0 23.0
  • कोडरमा 37.0 25.0

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही