Ranchi: झारखंड में रविवार को गर्मी सता सकती है. दिन के पहले भाग में आसमान साफ रहने से तापमान में वृद्धि हो सकती है. इससे उमस की गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. राजधानी समेत पूरे राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री से लेकर 42.0 डिग्री तक रहने की संभावना व्यक्त की गई है. हालांकि राजधानी और आसपास के इलाकों में गर्मी बढ़ने के बाद मौसम बदलाव की संभावना है. दोपहर बाद आसमान में बादल छा सकते हैं. तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है.
विभिन्न शहरों में रविवार को संभावित तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
डिग्री डिग्री
रांची 39.0 25.0
बोकारो 40.0 25.0
पलामू 42.0 27.0
दुमका 38.0 26.0
जमशेदपुर 40.0 26.0
देवघर 39.0 26.0
गिरिडीह 39.0 25.0
धनबाद 40.0 26.0
हजारीबाग 40.0 25.0
रामगढ़ 40.0 24.0
कोडरमा 41.0 27.0