Search

 
 
 

झारखंड में खिलेगी तीखी धूप या फिर होगी बारिश, जानते हैं कैसा रहेगा आज का मौसम

 

Ranchi : राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में रविवार को भी दिन में तापमान बढ़ते ही बादल छाएंगे. तेज हवा के साथ कही-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना व्यक्त की गई है. अधिकांश जिलों के तापमान में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है. दुमका में अधिकतम तापमान अन्य जिलों की अपेक्षा सबसे कम रहेगा. यहां 32.0 डिग्री सेल्सियस तक तापमान हो सकता है. जबकि गर्म शहर जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री के करीब रहेगा. पलामू का तापमान सबसे अधिक 38.0 डिग्री हो सकता है. शेष जिलों का तापमान 33.0 डिग्री से 35.0 डिग्री के करीब रहने की संभावना है.

विभिन्न शहरों में शनिवार को संभावित तापमान

  • शहर अधिकतम न्यूनतम (डिग्री से.)
  • रांची 34.0 20.0
  • बोकारो 34.0 21.0
  • पलामू 38.0 24.0
  • दुमका 33.0 22.0
  • जमशेदपुर 35.0 22.0
  • देवघर 32.0 21.0
  • गिरिडीह 34.0 21.0
  • धनबाद 33.0 21.0
  • हजारीबाग 36.0 22.0
  • रामगढ़ 35.0 19.0
  • कोडरमा 37.0 24.0
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही