Search

 
 
 

जानिये जिन तीन भारतीय क्रिकेटरों के पास हैं खुद के प्राइवेट जेट्स

 
New delhi :  कई क्रिकेट खिलाड़ी महंगी बाइक और कार रखने के शौकीन तो होते ही हैं,कई खिलाड़ियों के पास अपने खुद के प्राइवेट जेट्स भी हैं. जी हां  एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इनमें सचिन तेंदुलकर , महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली शामिल हैं. इनकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे.

सचिन तेंदुलकर

इस सूची में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं. सचिन के नाम ढेरों रिकॉर्ड हैं.सचिन तेंदुलकर भी एक प्राइवेट जेट के मालिक हैं जिसकी कीमत लगभग 260 करोड़ रुपए हैं. हालांकि इसके इस्तेमाल की खबर अबतक नहीं आयी है.

महेंद्र सिंह धोनी

दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आते हैं. उन्होंने आईसीसी के तीनों फॉर्मेट में भारत को चैंपियन बनाया है. इसलिये महेंद्र सिंह धोनी का नाम भारत के सबसे सफल कप्तानों में लिया जाता है. साथ ही वह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी एक प्राइवेट जेट के मालिक हैं जिसकी कीमत 260 करोड़ रुपए हैं. धोनी भी कभी अपने प्राइवेट जेट से कभी रांची नहीं गये.

विराट कोहली 

तीसरे नम्बर पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli)  हैं. जिनके पास खुद का प्राइवेट जेट है. मालूम हो कि कुछ समय पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वह जेट के साथ दिख रहे थे. मीडिया खबरों के अनुसार यह फोटो उस वक्त की है जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर थी. इस प्राइवेट जेट की कीमत लगभग 125 करोड़ रुपए हैं.

  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही