Search

 
 
 

जानें साल 2023 में कब-कब लगेगा सूर्य और चंद्र ग्रहण

 
LagatarDesk : साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगा था. अब साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है. इस साल कुल 4 ग्रहण लगेंगे. इसमें 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण होंगे. हालांकि दोनों सूर्य ग्रहण भारत में दिखायी नहीं देगा. इसलिए सूतक भी नहीं लगेगा. भारत में केवल दो चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा. (पढ़ें, पूर्व">https://lagatar.in/former-mla-nirmala-devi-got-bail-from-the-high-court/">पूर्व

MLA निर्मला देवी को हाईकोर्ट से मिली बेल)

20 अप्रैल साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगेगा. पूर्ण सूर्य ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर अपराह्न 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. हालांकि भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देगा. इसलिए यहां सूतक भी नहीं लगेगा. सूर्य ग्रहण हिंद महासागर, प्रशांत, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण, पूर्व एशिया में दिखाई देगा. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-hearing-in-high-court-on-bail-liquor-mafia-naresh-scindia/">रांची:

शराब माफिया नरेश सिंधिया की बेल पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

14 अक्टूबर को दिखायी देगा दूसरा सूर्य ग्रहण

साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा. भारतीय समयानुसार, यह रात 8.34 बजे शुरू होगा और दोपहर 2.25 बजे तक रहेगा. 14 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए इसमें भी सूतक नहीं लगेगा. यह ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक में देखा जा सकेगा. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-on-the-first-day-40-passengers-made-bookings-from-the-reservation-ticket-counter-earning-rs-28270/">कोडरमा

: आरक्षण टिकट काउंटर से पहले दिन 40 यात्रियों ने करायी बुकिंग, 28,270 रुपये हुई कमाई

चंद्र ग्रहण 5 मई और 28 अक्टूबर को देगा दिखायी

2023 का पहला चंद्रग्रहण 5 मई को लगेगा. यह पूर्ण चंद्रग्रहण 5 मई रात को 8.45 मिनट पर शुरू होगा और 6 मई को रात एक बजे समाप्त होगा. यह चंद्रग्रहण भारत में दिखेगा. इसलिए सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जायेगा. वहीं 28 और 29 अक्टूबर की रात को लगने वाला आंशिक चंद्रग्रहण भारत में देखा जा सकेगा. इस खगोलीय घटना के वक्त चंद्रमा का 12.6% हिस्सा ढंका नजर आयेगा. ज्योतिष के अनुसार, सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले और चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है. सूतक काल में किसी भी तरह का कोई शुभ काम या पूजा-पाठ करने की मनाही होती है. इसे भी पढ़ें : सम्मेद">https://lagatar.in/now-a-new-controversy-has-started-regarding-sammed-shikhar-santhal-tribals-told-the-pilgrimage-site-of-santhals/">सम्मेद

शिखर को लेकर अब शुरू हुआ नया विवाद, संथाल आदिवासियों ने संथालियों का तीर्थ स्थल बताया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही