Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जानें झारखंड समेत किन-किन राज्यों में मिलेगी मुफ्त कोरोना वैक्सीन

Lagatar Desk :  कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने पूरे देश में हाहाकार मचा दिया है. प्रत्येक दिन कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा हैं. कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को 1 मई से वैक्सीन लगाने का ऐलान किया है. इसे पहले 45 साल से अधिक उम्र के लोग ही वैक्सीन लगा रहे थे. जिसका खर्च केंद्र सरकार उठा रही थी. लेकिन 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन की कीमत तय की गई हैं. जो वैक्सीन लेने वालों को देनी होगी.  

जिसे देखते हुए कई राज्य सरकारों ने अपने राज्यवासियों को मुफ्त वैक्सीन देने का फैसला किया है. राज्य सरकार वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों से वैक्सीन की डोज खरीदेगी. और अपने राज्यवासियों को मुफ्त में मुहैयां करायेगी. इसको लेकर कई राज्यों ने मुफ्त वैक्सीन का ऐलान कर दिया है.

24 राज्यों ने फ्री वैक्सीन का किया ऐलान

पूरे देश में 24 राज्यों ने फ्री वैक्सीन देने का फैसला लिया है. जिसकी तैयारी राज्य सरकारों ने कर ली है. इन 24 राज्यों में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, गोवा, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, ओडिशा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक और उत्तराखंड शामिल हैं. इन सभी राज्यों में 18 साल से लेकर 45 साल तक के लोगों को मुफ्त वैक्सीन दी जायेगी. सभी राज्यों में 1 मई से वैक्सीन दिया जायेगा. वहीं पश्चिम बंगाल में 5 मई से वैक्सीनेशन शुरू होगा. बंगाल के विधानसभा चुनाव 2021 के अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा. जिसका परिणाम 2 मई को आयेगा. परिणाम आने के बाद 5 मई से वैक्सीनेशन शुरू किया जायेगा.

कंपनियों ने तय की प्रति डोज की कीमत

सभी राज्य दो प्रमुख कंपनियों से टीका खरीदेंगे. जिसमें से सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने अपनी वैक्सीन `कोविशील्ड` की कीमत प्रति डोज 400 रुपये राज्य सरकारों को देगा. वहीं कोवैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक ने प्रति डोज की कीमत 600 रुपये निर्धारित की है.

पिछले 24 घंटे में 2812 मरीजों की मौत हुई है

भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पूरे देश में पिछले 24 घंटे में  3.52 लाख नए केस आये है. जबकि 2812 लोगों की मौत हुई है. कोरोना के नये केस और मौत हर रोज नये रिकॉर्ड बना रहा है. लगातार 5 वें दिन भी 3 लाख से अधिक नये केस आये है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही