Search

 
 
 

जानिये राजभवन के बाहर पदाधिकारी ने दीपक प्रकाश को क्यों रोका

 
Ranchi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के तीन दिवसीय दौरे के बाद शुक्रवार को दिल्ली रवाना हो गयीं. उनके सम्मान में राजभवन में गुरुवार रात कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में गणमान्य लोग आमंत्रित थे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजभवन पहुंचे थे. लेकिन राजभवन के बाहर नेताओं को रोक दिया गया. ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष और समीर उरांव को नहीं पहचान पाये. उन्होंने उनसे उनकी पहचान पूछी. जिसके बाद दीपक प्रकाश और समीर उरांव पदाधिकारी से नाराज हो गये और उन्हें लिस्ट में अपना नाम देखने को कहा. दीपक प्रकाश ने पदाधिकारी से उनका नाम पूछते हुए नाराजगी जताई, तब पदाधिकारी ने कहा कि वे बस अपनी ड्यूटी कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-gets-relief-from-court-in-passport-case-gets-noc-for-three-years-swamy-had-protested/">राहुल

गांधी को पासपोर्ट मामले में कोर्ट से राहत, तीन साल का एनओसी मिला, स्वामी ने किया था विरोध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही