Search

 
 
 

कोडरमा : 17 वर्षीय युवक ने फंदे पर झूल दे दी जान

 
Jaynagar(koderma) : जयनगर थाना क्षेत्र के खरपोका में एक युवक ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक युवक की पहचान 17 वर्षीय दीपक कुमार पिता धानो महतो के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार मृतक युवक को मिर्गी की बीमारी थी और मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था. इस संबंध में थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार राणा ने बताया कि परिजन शव को दाह संस्कार के लिए मुक्ति धाम लेकर पहुंच गए थे. सूचना मिलने पर पुलिस मुक्ति धाम पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दी है. थाना प्रभारी राजेंद्र राणा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले की जांच शुरू की जाएगी. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-youth-tried-to-commit-suicide-outside-cm-residence-crpf-personnel-deployed-in-large-numbers/">रांची

: CM आवास के बाहर युवक ने की आत्मदाह की कोशिश,भारी संख्या में CRPF जवान तैनात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही