Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : पैगंबर हजरत मोहम्मद की यौम ए पैदाइश पर जुलूस निकाल मनाया जश्न

Advertisement
Advertisement

अपने बच्चों को दीन-दुनिया की शिक्षा दें : हाफिज अलीममिद्दीन

  • मुस्लिम इलाकों से धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
  • विधि व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड में रहा पुलिस-प्रशासन
Koderma : इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौम ए पैदाइश के मुबारक मौके पर गुरुवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया गया. ईद मिलादुन्नबी को लेकर मरकच्चो के सभी मुस्लिम इलाकों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले गए. मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय के इलावा दरदाही, नादकारी, नावाडीह, महूंगान्य, मुर्कमनाय, ताराटांड़, कटारियाटांड आदि मुस्लिम बहुल क्षेत्र में खुशी से यह पर्व मनाया गया. क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों का भ्रमण करते हुए जुलूस ईदगाह मैदान पहुंची. इसमें शामिल लोग हाथों में झंडा लेकर ‘सरकार की आमद मरहबा’ आदि धार्मिक नारे लगा रहे थे. वहीं, जगह-जगह पर लोगों के लिए पानी-शरबत व लंगर का इंतजाम किया गया था. जुलूस के के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड में था. जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी. जुलूस स्थानीय मस्जिद से नवलशाही चौक होते हुए कर्बला मैदान पहुंची, जहां ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया. मौके पर नवलशाही के विंडोमोह नूरी मस्जिद के इमाम हाफिज उस्मान गनी, हाफिज अलीमुद्दीन, ताराटांड़ मस्जिद के इमाम मौलाना महताब रजा ने इस मुबारक मौके पर पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जीवनी के बारे में विस्तृत से बताया. वहीं, बच्चों ने एक से बढ़ कर एक नात व शायरी पढ़ी. जिसकी वहां मौजूद लोगों ने जमकर तारीफ की. कार्यक्रम के दौरान दूर से आने वाली समितियां का भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर हाफिज अलीममिद्दीन खान ने कहा कि त्योहार तो आते जाते रहते हैं और हमलोग उसे अपने-अपने तरीके से मनाते हैं. उन्होंने कहा कि समाज में फैल रही बुराइयों को रोकने के लिए सबसे पहले अपने बच्चों को दीन व दुनिया की शिक्षा देने की जरूरत है. मौके पर समाजसेवी कलीमुद्दीन अंसारी, असरफ अंसारी, अफजल खान, नवाब खान, आफताब आलम, जाबिर खान उर्फ लाटो खान, नईम खान, युसूफ खान, अजीमुद्दीन अंसारी, अब्बास अंसारी, मेहराब खान, फुलटुन खान, चिंटू खान, मोईन खान सहित कई लोग मौजूद थे.

डोमचांच के बागडो में मनाई गई ईद मिलादुन्नबी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/6-58.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> डोमचांच : गुरुवार को डोमचांच के बागडो में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया. मिलादुन्नबी को लेकर डोमचांच प्रखंड के सभी मुस्लिम बहुल क्षेत्र में जुलूसे मोहम्मदी निकाली गई. डोमचांच के बागडो के अलावा कई मुस्लिम बहुल क्षेत्र में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाया. क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर भ्रमण करते हुए जुलूस के दौरान शामिल लोग हाथों में झंडा लेकर धार्मिक नारे लगाते रहे. जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन अलर्ट रही. जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

गुमो और भादोडीह में निकाला गया ईद मिलाद उन नबी का जुलूस

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/3-92.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> झुमरी तिलैया : झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र के गुमो और भादोडीह में गुरुवार को जुलूस निकाल कर पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन मनाया गया. जुलूस और झांकी गूमो से सुभाष चौक और भादोडी से झंडा चौक तक पूरे उत्साह व उमंग के साथ निकाली गई. लोग अपने-अपने घरों व मस्जिदों में इस्लामी झंडे लगाए. आपको बता दें कि इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल की 12वीं तारीख को मिलाद उन नबी मनाया जाता है, जिसे ईद मिलादुन्नबी कहा जाता है. माना जाता है इस दिन मक्का शहर में 571 ईस्वी में पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब का जन्म हुआ था. इसलिए यह दिन मुसलमानों के लिए बहुत खास होता है. इसी की याद में देश भर में ईद मिलादुन्नबी मनाया जाता है. जुलूस में वार्ड नंबर 22 के वार्ड पार्षद मोहम्मद इश्क, मोहम्मद इसराइल, शिफान, मोहम्मद लदान, मोहम्मद बबलू, जावेद, असलम, अत्ताउल्लाह, मोहम्मद जलील, मोहम्मद अशरफ समेत सैकड़ों लोग शामिल थे. इस जुलूस की सुरक्षा में अंचल कार्यालय के अंचल निरीक्षक जितेंद्र कुमार एवं तिलैया थाना के पुलिस जवान मुस्तैद रहे.

जयनगर में मनी हजरत मोहम्मद की यौम-ए-पैदाइश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/14-23.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जयनगर : जयनगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में इस्लाम धर्मावलंबियों ने गुरुवार को जुलूस निकाल कर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश पर जश्न मनाया. प्रखंड क्षेत्र के जयनगर, लोहाडंडा, गरचांच, पिपचो, परसाबाद, तेतरौन, बेको, मतोनी, नवाडीह,गडगी आदि कई गांवों में उत्साह व उमंग के साथ जुलूस-ए मोहम्मदी निकाली गई. लोगों ने अपने-अपने घरो और मस्जिदों में इस्लामी झंडे लगाए. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीओ ओमप्रकाश बड़ाइक, थाना प्रभारी उमानाथ सिंह, डोमचांच थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान, परसाबाद पुलिस पिकेट प्रभारी इस्लाम अंसारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहे. जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर उप प्रमुख राज नारायण सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष इस्लाम अंसारी, पवन सिंह, अरमान खान, कौसर खान, इब्राहिम अंसारी, पूर्व मुखिया अर्चना कुमारी, सुरेंद्र भाई मोदी, मिश्वावउदीन, रामकुमार वर्णवाल, सरफुद्दीन अंसारी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-naxalites-carried-out-ied-blast-in-tonto-chaibasa-one-soldier-martyred-many-injured/">BREAKING

: चाईबासा के टोंटो में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद, कई घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही