Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: भोज खाने गए 10 बिरहोर बच्चे लापता, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप

आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उल्टा मुखिया को ही अपने स्तर पर खोजबीन करने की नसीहत दे डाली. जब मुखिया और ग्रामीणों की काफी तलाश के बाद भी बच्चों का पता नहीं चला, तब जाकर जयनगर बीडीओ सूचित किया गया.
Advertisement
Advertisement

Koderma : कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र की खरियोडीह पंचायत स्थित गड़ीयाई बिरहोर टोला के 10 बिरहोर बच्चे रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं. पिछले कई दिनों से बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.जानकारी के अनुसार, यह घटना एक फरवरी की रात की है. गड़ीयाई बिरहोर टोला के ग्रामीण पास के ही परसाबाद में एक श्राद्ध कर्म के उपलक्ष्य में आयोजित भोज में शामिल होने गए थे. ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे भी उनके साथ ही थे.


भोज खाकर जब लोग वापस अपने घर लौटे, तो उन्हें अहसास हुआ कि 10 बच्चे उनके साथ नहीं हैं. परिजनों को लगा कि बच्चे शायद दूसरे समूह के साथ आ रहे होंगे, लेकिन अगली सुबह तक जब वे घर नहीं पहुंचे, तो ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू कर दी और उसका कोई पता नहीं चला. स्थानीय लोगों ने बच्चों के लापता होने की सूचना तुरंत पुलिस को दी थी.

 

आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उल्टा मुखिया को ही अपने स्तर पर खोजबीन करने की नसीहत दे डाली. जब मुखिया और ग्रामीणों की काफी तलाश के बाद भी बच्चों का पता नहीं चला, तब जाकर जयनगर बीडीओ सूचित किया गया. बीडीओ के हस्तक्षेप के बाद मामला जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों तक पहुंचा. लापता बच्चों की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रशासन अब हरकत में आया है. जांच के लिए कई थानों की टीम को लगाया गया है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही