Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : ग्रिजली विद्यालय में 11वीं का एडमिशन शुरू, 11 अप्रैल से शुरु होगी क्लास

Koderma: जिला के ग्रिजली विद्यालय में साइंस और कॉमर्स विभाग में 11वीं में 2023-24 सत्र के लिए एडमिशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है. इसकी जानकारी विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता ने दी. वहीं प्राचार्या अपर्णा सिन्हा ने बताया कि 11वीं में एडमिशन छात्रों के प्री बोर्ड में मिले नंबरों के आधार पर की जा रही है. साथ ही मेधावी छात्रों के लिए विद्यालय की ओर से स्कॉलरशिप की सुविधा भी दी गयी है. इसे भी पढ़ें - निलंबन">https://lagatar.in/to-end-the-suspension-the-three-congress-mlas-caught-in-the-cash-scandal-appealed-to-the-central-leadership/">निलंबन

खत्म करने के लिए कैश कांड में फंसे तीनों कांग्रेसी विधायकों ने केंद्रीय नेतृत्व से लगायी गुहार

छात्रावास के अलावा अन्य सुविधाएं भी हैं

प्राचार्य ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्रा विद्यालय की वेबसाइट, विद्यालय कार्यालय या उजाला कॉम्प्लेक्स, झुमरी तिलैया स्थित मुख्य कार्यालय रजिस्ट्रेशन फॉर्म ले सकते हैं. या ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड भी कर सकते हैं. 11 अप्रैल 2023 से 11वीं की कक्षाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी. उन्होंने बताया कि छात्रों के लिए बरही, बांझेडीह, डोमचांच, झुमरी तिलैया व कोडरमा से बस सुविधा भी उपलब्ध है. विद्यालय में छात्र व छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास की भी सुविधा है. साथ ही आईआईटी, मेडिकल, एनडीए, नेशनल ओलंपियाड जैसे प्रतियोगिता परीक्षाओं के अनुभवी शिक्षक मार्गदर्शन भी करते हैं. उन्होंने बताया कि विद्यालय के स्टूडेंट सर्विस सेल द्वारा छात्रों को कैरियर संबंधित मार्गदर्शन भी दिया जाता है. इसे भी पढ़ें - रिम्स">https://lagatar.in/initiative-to-make-rims-jam-free-illegal-private-ambulances-out-of-campus/">रिम्स

को जाम मुक्त बनाने की पहलः अवैध प्राइवेट एंबुलेंस कैंपस से आउट
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही