Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : स्वतंत्रता सेनानी विश्वनाथ मोदी की 12वीं पुण्यतिथि मनाई जायेगी, बैठक में रूपरेखा तय

Koderma : स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व विधायक स्वर्गीय विश्वनाथ मोदी की 12वीं पुण्यतिथि मनाने को लेकर बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक नारायण सिंह और संचालन प्रोफेसर बीएनपी वर्णवाल ने किया. बैठक में पूर्व में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम की चर्चा हुई और यह निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम ओवरब्रिज के नीचे विश्वनाथ मोदी प्रतिमा स्थल के पास 14 फरवरी को दोपहर 3 बजे होगा. श्रद्धांजलि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सर्वसम्मति से सेवानिवृत्त शिक्षक नारायण सिंह को अध्यक्ष जबकि कार्यक्रमके संचालन के लिए प्रोफेसर बीएनपी वर्णवाल का चयन किया गया. साथ ही संयोजक देवनारायण मोदी, संजय शर्मा, अमर सिंह, अजय झा और राजेश सिन्हा का चयन किया गया. कार्यक्रम में नगर के सभी नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोडरमा के विधायक डॉ नीरा यादव एवं विशिष्ट अतिथि बरकट्ठा विधायक अमित याद मौजूद रहेंगे. जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता भी मौके पर मौजूद रहेंगी. बैठक में वीरेंद्र सिंह, विजय राम, चंद्रशेखर जोशी, विनोद मोदी, किशोर वर्णवाल समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-modi-shah-pair-busy-in-political-game-of-manipulation-mallikarjun-kharge/">साहिबगंज

: मोदी-शाह की जोड़ी जोड़-तोड़ की सियासी खेल में मशगूल-मल्लिकार्जुन खड़गे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही