Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल में डांडिया का आयोजन समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
डांडिया व गरबा नृत्य माँ दुर्गा को समर्पित है : अनिल कुमार Koderma: चेचई, चाराडीह स्थित विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्र के शुभ अवसर पर छात्र-छात्राओ के बीच डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमे बच्चो के साथ-साथ शिक्षक-शिक्षिकाओ ने भाग लेकर पूजा को विशेष बना दिया. सभी ने मिलकर कई गुजराती, राजस्थानी गानों व भक्ति भजनों पर उत्साहपूर्वक एक साथ नृत्य किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि नवरात्र जंहा एक ओर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है वहीं दूसरी ओर लोगो के अंदर भक्ति व श्रधा का उमंग भर देता है. डांडिया और गरबा नृत्य माँ दुर्गा को समर्पित किया जाता हैं. श्रधा व भक्ति मे ये दोनों नृत्य की जाती है. इस अवसर पर प्राचार्या राधेश्याम पंडित, सह निदेशिका खुशबु गुप्ता शिक्षक राहत अली, चंदन कुमार चौधरी,उत्तम कुमार, राजीव रंजन, अनुपम कुमार दास शिक्षिका सुचित्रा सिन्हा, रानी देवी, निशा भारती, रिंकी कुमारी, सुनंदा पाठक, पूजा यादव, द्रक्षा प्रवीण इत्यादि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-37वें">https://lagatar.in/ajay-jha-elected-technical-officer-for-malkhamb-competition-of-37th-national-games/">37वें

नेशनल गेम्स की मलखंब प्रतियोगिता के लिए अजय झा चुने गए तकनीकी अधिकारी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/20rc_m_265_20102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> दूसरी खबर

वास्तु शास्त्र विधान की पूजा की गई

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/20rc_m_201_20102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Koderma : झारखण्ड की हृदय स्थली धर्म नगरी झुमरीतिलैया में चल रहे विश्व शांति महायज्ञ चल रहा है. सिद्ध चक्र महामण्डल विधान के अंतर्गत सिद्ध चक्र विधान की पूजा, मंदिर की नीव की खुदाई और वास्तु शास्त्र विधान की पूजा की गई. गुरुवार को जैन संत मुनि श्री 108 सुयश सागर महाराज के सानिध्य में सिद्धों की आराधना एवं पूजा स्थल मंडल पर जयकारों के बीच मंत्रोच्चार के साथ 501अर्ध्य समर्पित किए गए. प्रातः कालीन अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजन के साथ गुरुवर का चरण पखारने का सौभाग्य इस चातुर्मास कमेटी के कोषाध्यक्ष गुरुदेव के अनन्य भक्त दिलीप-आरती बाकलीवाल को प्राप्त हुआ. इसे भी पढ़ें-ढाक">https://lagatar.in/hazaribagh-mata-ranis-door-opened-with-dhak-playing/">ढाक

वादन के साथ खुला माता रानी का पट समेत हजारीबाग की कई खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही